फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khel Sangam in memory of Sahibzadas, displayed in sports

Kaithal News: साहिबजादों की याद में खेल संगम, खेलों में दिखाए जाैहर

Thu, 26 Dec 2024 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
Khel Sangam in memory of Sahibzadas, displayed in sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज परिसर में चार साहिबजादों के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खेल संगम का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 35 स्कूलों व कॉलेज के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 11वीं के विद्यार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवी सरदार गुरचरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कोच राजिंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। खेल संगम का शुभारंभ देश भक्ति गीत के साथ किया। इस खेल संगम में सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपने जौहर दिखाए। संघ के नगर कार्यवाहक सुशील कुमार ने बताया कि यह आयोजन गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की याद में खेल संगम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें कबड्डी, मंडल खो, रस्साकशी, दौड़, बाधा दौड़, व डोज बॉल आदि खेल प्रतियोगिताएं करवाई। वहीं, खेल संगम में भाई उदय सिंह गतका अखाड़ा संगठन के सदस्यों ने भी खेल संगम में भाग लिया। इसके संचालक व कोच दीदार सिंह के निर्देशन में सदस्यों न गतका के विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों पर पट्टी बांधकर दूसरे सदस्य के सिर पर रखा नारियल फोड़ने का करतब देखने वाले लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। कई अन्य करतबों पर भी तालियां बजीं।

संघ के नगर संघ चालक प्रीतम सिंह ने कहा जिस प्रकार 25 दिसंबर को सभी शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों व शिक्षकों की ओर से क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। अब उनसे हटकर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साहिबजादों के बलिदान दिवस व उनकी याद में खेल संगम का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया ताकि हम उन चार साहिबजादों के बलिदान को न भूलें। और उनसे प्रेरणा लें व विद्यार्थी भी उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद रखें। नगर सह जिला कार्यवाहक मुनीष ने कहा की यह खेल संगम गुरु के चार साहिबजादों की याद में करवाया गया है, ताकि आज के युवा मजबूत हों ओर उनका शौर्य बना रहे। इसलिए सभी युवाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेना चाहिए। सभी युवा इस समय मोबाइल की लत को छोड़कर खेल के मैदान में पसीना बहाएं।

खेल संगम के समापन पर संघ की शाखा का आयोजन किया। इसमें भगवा ध्वजारोहण किया गया। अंत में संघ की प्रार्थना की गई, जिसमें संघ सभी सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी विद्यार्थियों व अन्य सदस्यों को फल वितरित किए गए।


इस अवसर पर राजकीय काॅलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज भांबू, अमरजीत छाबड़ा, सूबे सिंह, अमर राविश, कुलदीप शर्मा पीटीआई, प्रवीण प्रजापति, सुभाष मित्तल, अभिषेक गोयल, संजय, सुरेंद्र सैनी, अंकित, सुशील गांधी व राजिंद्र शर्मा, राकेश व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed