{"_id":"6643f66bfdc7b1ef3903ffe6","slug":"kejriwal-will-break-bjps-pride-dhanda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389869-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: केजरीवाल तोड़ेंगे भाजपा का घमंड ः ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: केजरीवाल तोड़ेंगे भाजपा का घमंड ः ढांडा
Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और पंजाब सरकार में विधायक और प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल घनौर ने आप का प्रचार किया। अनुराग ढांडा ने कहा कि इस बार जनता को भाजपा का घमंड तोड़ना है। पीएम मोदी सोच रहे थे कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर चुनाव जीत लेंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आ चुके हैं। यदि कोई भाजपा का सूपड़ा साफ कर सकता है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं इसलिए बीजेपी घबरा रही है। मौके पर राजकौर गिल, राजेंद्र शर्मा, गज्जन सिंह, कर्मजीत सिंह, अलफाज सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद