फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Keeping the city clean is everyone's responsibility: Ankit

Kaithal News: शहर को साफ-सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी ः अंकित

Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Keeping the city clean is everyone's responsibility: Ankit

विज्ञापन
कलायत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका प्रशासन कलायत ने वार्ड 10 में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार और सचिव पवन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और एक स्वच्छ, स्वस्थ समुदाय के निर्माण में सभी की सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका कोऑर्डिनेटर सुरेश चहल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हमें अपने आसपास साफ-सफाई कैसे बनाए रखनी चाहिए और कचरे का उचित निपटान किस प्रकार करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कचरे को गलियों या सड़कों पर न फेंकें, बल्कि केवल निर्धारित कचरा वाहनों में ही डालें। इससे न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि बीमारियों के प्रसार को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में कचरे में संक्रमण फैलाने वाले कीट तेजी से पनपते हैं। अगर कचरा खुले में पड़ा रहेगा, तो उसमें मच्छर-मक्खियां पैदा होकर संक्रामक रोग फैलाने का खतरा बढ़ा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed