{"_id":"62952247fdf10c250c52888a","slug":"kaul-smo-suspended-kaithal-news-knl1099413180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल एसएमओ नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल एसएमओ नपे
विज्ञापन
46-कैथल। जिला नागरिक अस्पताल का दौरा करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कोयल कॉम्प्लेक्स में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव अरोड़ा ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें गैरहाजिर रहने और स्वास्थ्य सेवाएं ठीक से न देने के आरोप पर कौल के एसएमओ डा. अजय शेर को उन्होंने निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार दवाइयों के वेयरहाउस इंचार्ज डॉक्टर को स्टॉक सप्लाई व रिकॉर्ड दुरुस्त न रखने पर नोटिस जारी करने को कहा। इसके साथ उन्होंने डॉक्टरों को साल्ट बेस दवाइयां मरीजों को लिखने के आदेश देते हुए कहा कि वे ब्रांड के चक्कर में न पड़ें। इससे मरीजोें को परेशानी होती है।
समीक्षा बैठक में डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सरकारी संस्थानों में संबंधित सीएमओ ज्यादा से ज्यादा डिलीवरी करवाएं। संज्ञान में आया है कि कुछ एएनएम गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने में संलिप्त होती हैैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि डीसी व अन्य अधिकारी 15 दिनों में सीएचसी व पीएचसी का दौरा करते रहें। लापरवाही पर सीएचसी कौल के एसएमओ डा. अजय शेर को निलंबित करने के निर्देश एसीएस को दिए। साथ ही दवाइयों के वेयरहाउस इंचार्ज डॉक्टर को भी नोटिस जारी करने को कहा। इस अवसर पर एनएचएम के एमडी प्रभजोत सिंह, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल, एसपी मकसूद अहमद, एमसीएच के डीजी डॉ. वीके बंसल मौजूद रहे।
अस्पताल का निरीक्षण किया
स्वास्थ्य विभाग के एसीएस डॉ. राजीव अरोड़ा ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिरसर के साथ-साथ सभी वार्डों, शौचालयों में साफ-सफाई की बेहत्तरीन व्यवस्था होनी चाहिए। एसीएस ने अस्पताल में विभिन्न वार्डों का दौरा किया और ईलाज के लिए आए मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना। बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को देखते हुए हरियाणा में लगभग 1250 डॉक्टरों की भर्तियों की प्रक्रिया जारी हैं। इसके साथ-साथ नेशनल हेेल्थ मिशन के द्वारा भी 750 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की भी परीक्षा के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है।