फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kamlesh Sultania first in musical chair competition

Kaithal News: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कमलेश सुल्तानिया प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh Sultania first in musical chair competition
गुहला चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में ग्रामीण स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सुखविंदर कौर माजरी ने भाग लेते हुए हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन सुखविंदर कौर माजरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं उनका स्वास्थ्य भी सही रहता है। समय समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए, ताकि महिलाएं घरों से बाहर निकलकर खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने कहा कि आज की प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए तीन तीन प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों को क्रमश: 2100, 1100 और 750 रुपए की राशि के साथ सम्मानित किया गया। ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सुखविंदर कौर व सीडीपीओ गुरजीत कौर ने सर्टिफिकेट देकर विजेता रही प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पोषण ट्रैकर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर नवजीत कौर, दीप्ति, कविता, शर्मिला, सोनिया, सविता, पूजा, सहायक खेमलता, लिपिक कुलदीप व मक्खन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम : डिस्कस थ्रो में पीडल की कविता प्रथम, पिंकी चीका द्वितीय तथा जसवीर सुल्तानिया तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कमलेश सुल्तानिया प्रथम, सुषमा द्वितीय तथा भुना निवासी सोनिया तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 100 मीटर की दौड़ में संदीप बलबेड़ा प्रथम, सुनीता रानी भागल द्वितीय व गुरमीत महमूदपुर तृतीय स्थान पर रही। यह तीनों इवेंट डिस्कस थ्रो म्यूजिकल चेयर गेम, 100 मीटर दौड़ 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आयोजित किए गए थे। इसी प्रकार 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के लिए 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और 5 किलोमीटर साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। 300 मीटर दौड़ में काजल थेहनेवल प्रथम, स्नेहा अजीमगढ़ द्वितीय व काजल बलबेहड़ा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में निशा देवी चाबा प्रथम, बलजीत दाबा द्वितीय, नेहा चाबा ने तीसरा स्थान पर रही। इसी तरह 5 किलोमीटर की साइकिल रेस प्रतियोगिता में बबीता कलर माजरा प्रथम, रेखा चाणचक द्वितीय, तमन्ना बलबेहड़ा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed