फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat police saved five lives

कलायत पुलिस ने बचाई पांच की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kalayat police saved five lives
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे पांच लोगों की जान कलायत पुलिस की सक्रियता से बच गई। ये लोग चंडीगढ़ से धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। कैथल रोड पर कलायत बाईपास के पास तड़के करीब सवा तीन बजे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। आसपास कोई न होने की वजह से ये लोग वाहन में फंस गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर 7 पंचकूला निवासी प्रदीप अपने साथियों अमित, मुकेश, राजेश और नीरज के साथ राजस्थान में खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी पलट गई। हादसे में वे घायल होकर फंस गए थे। इस बीच गश्त के दौरान कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह और उनकी टीम की नजर गाड़ी पर पड़ी तो तुरंत पुलिस टीम ने गाड़ी में फंसे पांच घायलों को निकालने की जद्दोजहद की। पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी गाड़ी से वापस पंचकूला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed