फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat painted in the colors of Maryada Purushottam Shri Ram

Kaithal News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंगा कलायत

Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kalayat painted in the colors of Maryada Purushottam Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में देवभूमि कलायत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंगा रहा। रविवार को भव्य कलश और शोभा यात्रा की शुरूआत पौराणिक श्री कपिल मुनि सरोवर तट से हुई।
विश्व हिंदू परिषद तत्वाधान में निकली यात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान की आकर्षक झांकी भी निकाली। इसमें रामकमल वेद, देवेंद्र भट्ट, रितिक कौशिक व राजेश नायक ने इन किरदारों की भूमिका अदा की। इसके साथ काफी संख्या में महिलाएं, बड़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चे श्रीराम की ध्वजा फहराते हुए धार्मिक भजनों पर थिरकते चले। शोभा यात्रा प्राचीन श्री कपिल मुनि मंदिर से चलकर अनाज मंडी स्थित मां दुर्गा मंदिर में पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा का समापन भगवान श्री कपिल मुनि धाम परिसर में हुआ। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल भट्ट ने प्रखंड संयोजक बीरभान निर्मल की अध्यक्षता में श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान का प्रवेश प्राचीन श्री कपिल मुनि मंदिर के साथ-साथ इसी परिसर में श्री राम-कृष्ण के दुर्लभ मंदिर में प्रवेश करवाया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजू कौशिक, प्रखंड मंत्री नंबरदार संजय सिंगला, नगर पार्षद रणबीर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य सुमन राणा, अंकुर निर्मल, अंकित जैलदार, शमशेर खरक, रवि राणा, प्रवीण सैनी अनिल राठी, रूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed