{"_id":"67686bd8a2c11d371702f4f5","slug":"kalashan-installed-on-the-temple-of-basanti-mata-kaithal-news-c-245-1-kht1001-125566-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बसंती माता के मंदिर पर स्थापित किया कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बसंती माता के मंदिर पर स्थापित किया कलश
Mon, 23 Dec 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
सीवन। गांव फिरोजपुर में जय दादा खेड़ा जन कल्याण ट्रस्ट व समस्त गांव के सहयोग से बसंती माता के मंदिर पर कलश स्थापित किया। इस अवसर पर सबसे पहले सुबह हवन किया गया और उसके पश्चात पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यात्रा पूरे गांव में से होती हुई मंदिर प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुई।
ट्रस्ट के प्रधान बलदेव मोगा, खजांची प्रदीप मोगा ने बताया कि गांव में बसंती माता के मंदिर पर कलश स्थापना के लिए यह आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया।
यह आयोजन पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु इसे अपनी आस्था प्रकट करने और देवी को प्रसन्न करने के लिए करते हैं। कलश यात्रा में भाग लेने वाले भक्त अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करते हैं। कहा कि यह सामूहिक रूप से उत्सव मनाने और समुदाय को एकजुट करने का माध्यम बनती है। कार्यक्रम में नंबरदार चरण सिंह, सरपंच विकास कुमार, निहाल चंद, राजेश व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। संवाद