फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Young man accused DSP of misbehavior, DSP said - Young man does not believe in police investigation

Kaithal: युवक ने डीएसपी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, DSP बोले- पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं करता युवक

Thu, 24 Oct 2024 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 09:08 PM IST
सार

युवक ने डीएसपी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि वह एक मामले की शिकायत लेकर डीएसपी के पास गया था, लेकिन उसकी सुनवाई करने की बजाय उसे ही धक्के मारकर निकाल दिया।

विज्ञापन
Kaithal: Young man accused DSP of misbehavior, DSP said - Young man does not believe in police investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव सींह के रहने वाले एक युवक ने डीएसपी मुख्यालय पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि वह एक मामले की शिकायत लेकर डीएसपी के पास गया था, लेकिन उसकी सुनवाई करने की बजाय उसे ही धक्के मारकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


युवक ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने उसे धमकी दी है कि वह उसे किसी केस में फंसा देगा। वहीं मामले को लेकर डीएसपी बीरभान का कहना है कि युवक ने एक एससी/एसटी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच करते हुए उक्त मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रखा है। तीन की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिन्हें पुलिस लोकेशन के जरिये ढूंढ रही है।
विज्ञापन


युवक को किसी ने भी धक्का नहीं मारा। वह युवक केवल अपनी बात पर अडिग रहता है, पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं करता। रिकॉर्ड के आधार पर जो पुलिस कार्रवाई करती है उसको नहीं मानता, उल्टा अपने तरीके से किसी को भी गिरफ्तार करने के लिए कहता है, जो नियमानुसार सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक धमकी देता है कि अगर आपने उसके कहने से काम नहीं किया तो वह यहीं आत्महत्या कर लेगा। बोलता है कि मेरे को लिखकर दो कि आप कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लोगे। पुलिस उसे लिखकर नहीं दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed