फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Two cases of dengue found in one day, total number 11

Kaithal: एक दिन में मिले डेंगू के दो केस, कुल संख्या हुई 11

Tue, 15 Oct 2024 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 06:33 PM IST
सार

कैथल में एक दिन में डेंगू के दो केस मिले हैं। कुल संख्या 11 हो गई है। जिलेभर में अब तक 2206 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिल चुका है। 

विज्ञापन
Kaithal: Two cases of dengue found in one day, total number 11
कैथल में मिले डेंगू के मामले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में अब डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से डेंगू के संक्रमित केस आए हैं। इस बार एक ही दिन में एक साथ दो केस आए हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई हैं। मंगलवार को यह संक्रमित केस कौल और नंदकरण माजरा गांव में मिले हैं।

विज्ञापन


सोमवार को ही बुखार से पीड़ित 28 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए को। जिनमें से ही दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर के नौ हजार 944 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 21 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


अब तक 2642 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2206 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। बता दें कि पिछले साल डेंगू के 118 संक्रमित मरीज पूरे जिले में आए थे। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जिलेभर स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed