{"_id":"58b078724f1c1b2b69b26cfc","slug":"kaithal-shiv-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि पर्व
kaithal beauro
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar ujala kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। शहर के ऐतिहासिक व महाभारत कालीन प्राचीन मंदिर श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, प्रताप गेट स्थित काली माता, माता गेट स्थित सूरजकुंड मंदिर में शिव भक्तों की सुबह पांच बजे ही भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। इस मौके पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में शाम के समय भगवान शिव के विवाह की भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें नन्हें मुन्हें बच्चों ने कलाकारी के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद महाशिपुराण कथा का समापन भी हुआ। जिसमें श्री श्री 1008 तरुण तपस्वी यमुनापुरी महाराज ने शिव विवाह लीला का वर्णन किया। इस मौके पर शहरभर से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का आंन्नद लिया। कथा के अंत में शिव आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा के चैयरमेन माई लाल सैनी, पूजारी पंडित मोनिल शर्मा, सरजीवन शर्मा, विनोद कुमार मित्तल, धर्मपाल अग्रवाल, पदम लटकानियां, जगरूप सिह सैनी, रमेश गुप्ता एडवोकेट, सतनारायण मित्तल, धर्मवीर असीजा, रमेश गर्ग, महेंद्र भारद्वाज, सतपाल गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
सहकारी चीनी मिल में लगाया भंडारा
कैथल। सहकारी चीनी मिल के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम एडीसी एवं चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह ने मन्त्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा अर्चना की व पंचामृत दूध, दही,शहद, गंगाजल व घी से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता एए सिद्दीकी, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामदिया श्योकंद दीवान सिंह ईश्वर ढांडा, भीमसैन वधवा,सुरजीत सैनी व महावीर धीमान सहित मिल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
भगवान शिव व अन्य देवताओं का वेश धारण कर निकाली भव्य झांकी
कैथल। माता गेट स्थित अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार के अवसर पर माता गेट व आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में स्थित भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक व प्रसाद चढ़ाकर भगवान से मनोकामनाएं मांगी। बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश महाराज व अन्य देवी देवताओं का रूप धारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया मंदिर में शाम के समय श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, राकेश कुमार, डिंपल, बिट्टू, सुनील, भगत, छज्जू, नवल, संजीव, गुलशन, मनीष, विक्रम, विकी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
भगवान शिव को जल अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं
राजौंद। नगर सहित क्षेत्र के गांवों में शिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में स्थित शिव लिंग पर जल चढ़ाने से 16 सोमवार जल चढ़ाने के समान पुण्य लगता है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार पर व्रत कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि का व्रत रखने से होती है पुण्य की प्राप्ति: गौतम
कलायत। श्री कपिल मुनि मंदिर में भी महा शिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाले भक्तों का तांता लगा। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश गौतम, बाबू राम गौतम व अनिरुद्ध गौतम द्वारा द्वारा श्रद्धालु भक्तों को शिव की महिमा के बारे में विस्तार से बताया गया। गौतम ने बताया कि महा शिवरात्रि के पर्व पर शिव का व्रत रखकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से जिस पुण्य की प्राप्ति होती है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। श्री कपिल मुनि मंदिर के अलावा बाबा रूढ़पूरी, श्री दुर्गा मंदिर अनाज मंडी तथा ग्यारह रूद्री मंदिर में स्थापित शिवलिंगों पर भी श्रद्धालु ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कस्बा
सीवन। महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, पुष्प व फल अर्पित किए। बम-बम भोले के जयकारों से पूरा कस्बा शिवमय: हो गया। दशा-समेध मंदिर में स्वामी इंद्र गिरी द्वारा शिवरात्रि के पर्व पर प्रकाश डाला गया। शिव भक्त सुरेंद्र सरदाना, प्रशांत आनंद, अंकुर मुंजाल, संगीत बंसल, बलराज बंसल, इंद्र वधवा, मौजी मेहता, राजेंद्र गर्ग, राजेश वधवा दिल्ली, बंसी लाल रहेजा, रवि वर्मा, गगन वर्मा, संजीव वर्मा, अशोक गोयल, रमेश रहेजा, सतीश राजपाल, मुकेश तनेजा, कंवल संदूजा, पूजा आनंद, पिंकी मेहता, ममता सरदाना, शैली मुंजाल ने बताया कि भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इस अवसर पर सुरेंद्र चुघ, अशोक रहेजा, रामकिशन रहेजा, रमेश वर्मा, नवीन रहेजा सहित काफी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली शिव बारात
ढांड। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव कावड़ संघ संगरौली के तत्वावधान में शिव भगवान की विशाल एवं रंग बिरंगी झांकियों द्वारा गांव के चारों ओर शिव बरात निकाली गई। निकली शिव बरात के दौरान गांव संगरौली में विभिन्न जगह पर शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विश्वेश्वर महादेव शिव लिंग की विधिवत रूप से की स्थापना
ढांड। कपिल मुनि तीर्थ कौल में दक्षिण काली पीठ के पीठाधीश्वर महंत बंसी पुरी के मार्ग दर्शन में विश्वेश्वर महादेव शिव लिंग की स्थापना विधिवत रूप से सभी मंत्रों चारण के साथ की गई। वहीं महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर विश्वेश्वर महादेव शिव लिंग पर जल अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष महंत सुरेंद्र पूरी ने बताया कि जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत निर्मल चित से करते हैं, वे बहुत ही शीघ्र शिव धाम पहुंच जाते है और उन्हें मुक्ति प्राप्त हो जाती है।