फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Railway Station awaits renovation

Kaithal News: कैथल रेलवे स्टेशन को जीर्णोद्धार का इंतजार

Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kaithal Railway Station awaits renovation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि को काफी कम समय रह गया है। ऐसे में रेल कल्याण समिति सहित रेल यात्रियों की ओर से रेलवे के मुद्दों को हल करवाने की मांग उठने लगी है। इन मुद्दों में कैथल रेलवे स्टेशन का जीर्णाेद्धार करना भी बड़ा मुद्दा है।

रेल यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण उन्हें स्टेशन पर बेहतर सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। बता दें कि कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण 1870 में अंग्रेजों के समय हुआ था। इसके बाद केवल एक बार ही कुछ विकास कार्य हो पाए थे। इन कार्याें में पार्किंग और स्टेशन अधीक्षक के कक्ष का निर्माण किया गया है। रेल यात्रियों की मांग है कि इस बार जो भी नया सांसद बने, वह कैथल रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार जरूर करवाने का काम करे। हालांकि इस रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार ने अमृत भारत योजना में शामिल करने की योजना बनाई, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म ऊंचा न होने से बुजुर्ग होते हैं परेशान

कैथल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म काफी नीचा है। इस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म ऊंचा न होने से ट्रेन आने के समय उससे उतरने व चढ़ने से बुजुर्गों को काफी कठिनाइयां होती है। इसलिए उनकी आने वाले नए सांसद से मांग है कि इस समस्या का समाधान भी वह जरूर करवाए। -प्रमोद, रेल यात्री, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर नया प्लेटफार्म भी बनें तो बनेंगी बात

स्टेशन पर नया प्लेटफार्म भी बनाया जाना जरूरी है। यदि यह प्लेटफार्म बनेगा तो यह रेल यात्रियों को और अधिक बेहतर सुविधा मिल पाएगी। कुछ समय पहले ही स्टेशन पर कुछ विकास कार्य जरूर हुए थे, लेकिन वह रेल यात्रियों की मांग के अनुसार नहीं हो पाए है। नए सांसद से यही उम्मीद है कि वह इसका जीर्णोद्धार करवाए। -मदन लाल, रेल यात्री, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed