फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Raid by Chief Minister Flying Squad, take samples of food items

Kaithal: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने, जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे

Mon, 11 Sep 2023 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

टीम ने दो दुकानों से खाद्य पदार्थों ने पांच नमूने लिए। जिला खाद्य निरीक्षक की टीम ने जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे हैं। 

विज्ञापन
Kaithal: Raid by Chief Minister Flying Squad, take samples of food items
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर के भगत सिंह चौक और करनाल रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शहर में खाद्य पदार्थों की दो दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान जिला खाद्य निरीक्षक की टीम ने दोनों ही दुकानों से खाद्य पदार्थों ने पांच नमूने लिए। टीम ने नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

विज्ञापन


यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के प्रभारी सहायक निरीक्षक विजेंद्र सिंह व जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. गौरव शर्मा के नेतृत्व में की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के प्रभारी सहायक निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त जानकारी मिली थी कि सरसों का तेल निकालने वाले कारखाने में कुछ गड़बड़ी होती है। इस संबंध में उन्होंने जिला खाद्य निरीक्षक को जानकारी दी और उन्हें बुलाया। इसके बाद दुकान पर जांच की और नमूने भरे।
विज्ञापन


इसी प्रकार से करनाल रोड स्थित एक बेकरी से भी सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि सरसों का तेल निकालने वाले कारखाने से तीन और बेकरी से दो सैंपल लिए गए हैं। जिला खाद्य निरीक्षक उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई दुकानदार खाद्य पदार्थों मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। उनकी टीम अब लगातार शहर में दुकानों की जांच करेगी, ताकि दुकानदार कोई भी गड़बड़ी न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed