फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal police was chased and beaten in Meerut court

Kaithal News: मेरठ कचहरी में कैथल की पुलिस को दौड़ाकर पीटा

Sun, 31 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kaithal police was chased and beaten in Meerut court
संवाद न्यूज एजेंसी/माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कैथल/मेरठ। मेरठ कचहरी परिसर में शुक्रवार को जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस को वकीलों और लोगों ने बदमाश समझकर दौड़ाकर पीटा। लोगों ने सादा कपड़े में पहुंचे पुलिसकर्मियों की स्काॅर्पियो पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हमलावर स्कॉर्पियो की चाबी निकाल कर ले गए। इस दौरान आधे घंटे तक कचहरी परिसर में जमकर हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांच सदस्यों की पुलिस टीम को बचाया और जानलेवा हमले के आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के जनपद कैथल में सुखदेव नामक आरोपी जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहा है। आरोपी वर्ष 2010 में मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की घटना में भी जेल जा चुका है। हत्या के केस की मेरठ न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी सुखदेव की तलाश में कैथल पुलिस की एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) टीम भी लगी थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को सुखदेव तारीख पर मेरठ कोर्ट में आएगा। इसकी जानकारी पर कैथल पुलिस की एसडीयू के एएसआई तरसेन सिंह समेत पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुखदेव की तलाश में स्कार्पियो से मेरठ कचहरी पहुंची थी। कैथल पुलिस के सभी कर्मचारी वर्दी में नहीं थे। स्कॉर्पियो पर पुलिस लिखी चिट लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी को सिविल लाइन थाने भिजवाया। आरोपी सुखदेव को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया।

हमला करने वाले आरोपियों के चाबी ले जाने के कारण सीओ ने क्रेन मंगवाकर उनकी स्कॉर्पियो को सिविल लाइन थाने भिजवाया। सीओ ने बताया कि कैथल पुलिस की एसडीयू टीम कचहरी परिसर में हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने आई थी। अपहरण व बदमाशों के आने का शोर मचने पर वकीलाें और अन्य लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अपहरण का शोर मचाने पर वकील और लोगों ने घेरा

शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे कैथल पुलिस की एसडीयू टीम ने कचहरी परिसर में 13 न्यायालय भवन के सामने से आरोपी सुखदेव को पकड़ लिया। उस समय सुखदेव के साथ अधिवक्ता और अन्य लोग भी थे। अचानक सादा कपड़ों में पांच पुलिसकर्मियों के पकड़कर ले जाने पर सुखदेव ने बदमाशों द्वारा अपहरण करने का शोर मचा गया। आरोप है कि तभी लोग और वकील दौड़ पड़े और उन्होेंने पुलिसकर्मियों को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो पीछा कर भी पीटा गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अपने परिचय पत्र दिखाए लेकिन आरोपियों ने परिचय पत्र भी छीन लिए। हमलावरों ने टीम को स्कॉर्पियो समेत घेरकर पथराव व तोड़फोड़ की।


कैथल पुलिस टीम ने संबंधित थाने में आमद भी नहीं कराई और न ही स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। कैथल पुलिस के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।

-आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी-मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed