फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal-Patiala four-lane will be constructed with an expenditure of Rs 140 crore.

Kaithal News: 140 करोड़ रुपये से होगा कैथल-पटियाला फोरलेन का निर्माण

Wed, 28 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kaithal-Patiala four-lane will be constructed with an expenditure of Rs 140 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल से पटियाला को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अब फोरलेन बनेगा। लंबे समय से बदहाल इस सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 140 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार एस्टीमेट को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

कैथल–पटियाला सड़क हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, जिसे स्टेट हाईवे का दर्जा प्राप्त है। यह सड़क कैथल जिले के 80 से अधिक गांवों को पंजाब से जोड़ती है। अब फोरलेन परियोजना के सिरे चढ़ने के बाद रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं आसपास के गांवों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित फोरलेन कैथल शहर के परशुराम चौक से लेकर चीका होते हुए टटियाना बॉर्डर तक बनाया जाएगा। वर्तमान में सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रामनिवास, मनोज और राममेहर सिंह ने बताया कि पिछले छह महीनों में इस सड़क पर दर्जनभर से अधिक हादसे हो चुके हैं। हालत यह है कि कई हिस्सों में सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। हर तरफ बजरी और गड्ढे नजर आते हैं।

सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं समय भी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वे लंबे समय से इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने भी इस सड़क की समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब फोरलेन प्रोजेक्ट को गति मिली है।

धरने के बाद 2023 में हुआ था सड़क का निर्माण

इस सड़क का निर्माण वर्ष 2023 में हुआ था। उस समय सड़क बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने 42 दिनों तक धरना दिया था। इसके बाद करीब छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया। यह मार्ग लगभग 25 किलोमीटर लंबा है। इससे पहले भी सरकार की ओर से कई बार फोरलेन प्रोजेक्ट की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन करीब आठ वर्षों से यह योजना सरकारी फाइलों में ही अटकी रही। विधानसभा में गुहला विधायक देवेंद्र हंस भी इस सड़क को फोरलेन बनाने का मुद्दा उठा चुके हैं। गुहला–चीका क्षेत्र राइस मिलों के लिए प्रसिद्ध है, जहां 124 राइस मिलें और बड़ी संख्या में मार्बल की दुकानें हैं। गुहला–चीका अनाज मंडी भी प्रदेश की प्रमुख मंडियों में शामिल है।
140 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है: वरुण कुमार
राहगीर राजेश कुमार ने बताया कि चीका सड़क बदहाल है। बीचों-बीच गड्ढे हैं। रोडवेज और निजी बसें भी खराब हो रही हैं। कई बार इन गड्ढों के कारण ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन पलट जाते हैं। फोरलेन सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब कुछ उम्मीद जगी है। संदीप कुमार ने बताया कि इस सड़क से मंत्री और विधायक रोजाना सफर करते हैं, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति पर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। फोरलेन प्रोजेक्ट की खबर से लोगों में उम्मीद जगी है।

सड़क को फोरलेन करने के लिए 140 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। इसका अप्रूवल मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -वरुण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed