फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Parents Demand for arrest of fifth accused in murder case of teenager

कैथल: किशोर की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

Tue, 03 Oct 2023 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

नाराज बात्ता ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। परिजनों ने पांचवें आरोपी पर परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने आश्वासन देकर मनाया। चौथा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पांचवां अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 

विज्ञापन
Kaithal: Parents Demand for arrest of fifth accused in murder case of teenager
लोगों ने किया रोड जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के बात्ता गांव में कार की टक्कर मारकर किशोर साहिल की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चौथे आरोपी निशांत राणा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज बात्ता ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पांचवें आरोपी पर परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची एसपी ने ग्रामीणों और परिजनों को आश्वासन देकर मनाया। इसके बाद जाम खुल गया।

विज्ञापन


इससे पूर्व गांव बात्ता के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं एसपी से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि वे लोग पांचवें आरोपी अजय की गिरफ्तारी के संबंध में डीएसपी कलायत से मिले थे। डीएसपी ने उनसे कहा था कि वे इस मामले में एसपी से बात करें।
विज्ञापन


गांव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष न्याय मांगने के लिए 20 किलोमीटर का सफर तय करके मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह उनसे मिलने के लिए नहीं आईं। इससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। नाराज होकर उन्होंने वापस गांव में आकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर करीब ढाई से शाम पौने पांच बजे तक जाम रहा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजू राणा का कहना था पुलिस पांचवें आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही और वह सरेआम पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने के पीछे राजनीतिक संरक्षण व पैसा दोनों ही काम कर रहे हैं।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कहा कि इस हत्या के बाद से गांव की बड़ी आल पट्टी व नथवाण पट्टी में द्वेष बढ़ता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि गांव में आपसी खूनी संघर्ष हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे लोग कोई मुआवजा या सरकारी नौकरी की मांग नहीं कर रहे बस केवल इंसाफ मांग रहे हैं।

नाराजगी जताते हुए कहा कि एसपी उन लोगों की बात सुनने व इंसाफ देने के लिए अपने कार्यालय से बाहर भी नहीं आ सकती। दीपक राणा ने कहा कि 29 सितंबर को परिजनों द्वारा किए गए जाम को खुलवाने के लिए डीएसपी सज्जन सिंह ने आश्वस्त किया था कि पांचों आरोपियों नाम से धारा 302 व 120बी में प्राथमिकी दर्ज की गई है और अति शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार आरोपी तो पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं पर पांचवें को गिरफ्तार करने में पुलिस उन लोगों को बरगला रही है। दीपक राणा ने कहा कि यदि पुलिस राजनीतिक या पैसे के दबाव में है तो गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को भी छोड़ दे और बैठकर गांव में होने वाले खून खराबे को देखे। करीब दो घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंची एसपी उपासना सिंह ने ग्रामीणों से संवाद किया।


उनका कहना था कि हत्या को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटी है। पुलिस जांच में यदि पांचवें आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और न ही वे इसे मानती। यदि इस मामले में पुलिस के किसी अधिकारी ने पैसे का लेनदेन किया है तो उन्हें प्रमाण दें वे बिना हिचक तत्काल कार्रवाई करेंगी। एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed