{"_id":"585439b44f1c1b686f64d279","slug":"kaithal-note-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ के नोट बंद होने के बाद लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ के नोट बंद होने के बाद लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को आधी रात के बाद पांच सौ के पुराने नोटों के बंद होने के बाद कैशलेस मशीनें न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना वहां पड़ा। जहां कैशलेस मशीनें अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है। हालांकि लोग प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से काफी खुश तो हैं। लेकिन उनका यह कहना है कि जिस प्रकार सरकार ने पुराने नोटों को 31 दिसंबर तक जमा करवाने का फरमान जारी किया है। ठीक उसी प्रकार कुछ आवश्यक स्थानों पर पुराने नोटों का चलन किया जाना चाहिए।
शुक्रवार को पांच सौ का नोट न चलने से लोगों को छुटकरों के लिए दर-दर भटकना पड़ा। सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन और गैस एजेंसियों में आने वाले लोगों को भारी दिक्कतें हुई।
अंबाला रोड स्थित गैस एजेंसी से गैस खरीदने आए गांव प्यौदा वासी सतीश, राजेश रंजन व ईश्वर दयाल ने बताया कि वह गैस खरीदने के लिए एजेंसी में आया था। लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि आज से पुराने नोट पूरी तरह से बंद हो जाएगें। उन्होंने बताया कि यहां अभी तक कैशलेस पॉस मशीनों की सुविधा नहीं है। जिससे उनकी परेशानी और अधिक बढ़ गई। उन्हें छुटे रुपये के लिए पूरा बाजार में घुमना पड़ा जिसके बाद यहां गैस मिली।
विज्ञापन
वहीें गैस एजेंसी के मैनेजर चंद्रमोहन जैन ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीना पहले हर पॉस मशीन के लिए बैंक में आवेदन दे रखा है। लेकिन अभी तक बैंक द्वारा मशीन नहीं दी गई है।