फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal,note bandi bani afat

करेंसी सर्कुलेशन बढ़ा, मिलने लगी राहत

Tue, 27 Dec 2016 12:23 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Tue, 27 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
kaithal,note bandi bani afat
g - फोटो : amar ujala
नोटबंदी के 47 दिन बाद सोमवार को बैंकों में भीड़ कम होने लगी है। साथ ही कुछ बैंकों में सरकार द्वारा निर्धारित साप्ताहिक सीमा की पूरी नकदी दी जाने लगी है। यह संभव हुआ है रोडवेज, रेलवे, लघु सचिवालय सहित अन्य सरकारी विभागों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से बैंकों में जमा की गई तीन से चार करोड़ की नकदी से। आरबीआई की ओर से अब पहले से ज्यादा नकदी दी जा रही है। इसके बावजूद कुछेक बैंक अभी ऐसे हैं, जहां नकदी के लिए कई-कई दिनों तक भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन



8 नवंबर को नोटबंदी के बाद आरबीआई की ओर से सीमित नकदी ही दी जा रही थी। यह 10 से 12 करोड़ तक मुश्किल से मिलती थी। मांग लगातार 40 से 50 करोड़ के बीच में रही। सोमवार को आरबीआई की ओर से जिले में 16 करोड़ की नकदी पहुंची। रोडवेज, रेलवे, लघु सचिवालय, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों सहित अन्य जगहों पर पुराने नोट जमा होने की अवधि खत्म होने के बाद वहां से भी नई करेंसी आने लगी है। जिले में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये प्रतिदिन इन विभागों व प्रतिष्ठानों की ओर से बैंकों में जमा हो रहे हैं। इससे बैंकर्स को सुविधा मिली है।
विज्ञापन


कई निजी बैंकों में मिल रही है तय सीमा की पूरी नकदी
एचडीएफसी, एक्सिस सहित कई बैंकों में एक सप्ताह में निर्धारित 24000 रुपये की राशि दी जा रही है।  दूसरे बैंकों में भी लोगों की यही मांग है कि उन्हें कम से कम तय सीमा तक तो नकदी दी जाए, ताकि उन्हें बार-बार बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें।  अंबाला रोड स्थित ओबीसी बैंक में रुपये लेने आए गांव खुराना वासी रामप्रसाद ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से बैंक में आ रहा है लेकिन उसे कैश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को करनी चाहिए थी तैयारी
पीएनबी में नकदी के लिए पहुंचे एक निजी कंपनी के एजेंट तजिंद्र भाटिया ने कहा कि सरकार की तैयारी न होने के कारण ही लोगों को अधिक परेशानी आ रही है। उसने बताया कि करीब दस दिन पहले पीएनबी में 12 हजार रुपये का चेक लेकर आया था। बैंक वालों ने कहा कि एक ही बार में इतने रुपये नहीं दे सकते। दो हजार रुपये दे देंगे। दस दिनों से आ रहा है। अब बारह हजार रुपये मिले।

फैसले पर अडिग रहे सरकार
एसबीआई से रुपये लेने रामकुमार ने कहा कि अब केवल पांच दिनों की समस्या रह गई है। लेकिन बैंक आम जनता का सहयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरा, सरकार आए दिन नियम बदल रही है। सरकार को अपने एक ही फैसले पर अडिग रहना चाहिए।


जल्द ही और राहत मिलेगी
बैंकों में 8 नवंबर के बाद अब जाकर स्थिति में सुधार हुआ है। सरकारी विभागों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की नई नकदी अब बैंकों में आने लगी है। पीएनबी मुख्य शाखा में साप्ताहिक 24000 रुपये की सीमा में नकदी दी जा रही है। वहीं आरबीआई की ओर से भी सोमवार को 16 करोड़ की नई करेंसी मिली। उम्मीद है आने वाले दिनों में और राहत मिलेगी।- टीके राणा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed