फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal , mtp goli baramad

दस हजार नशे की गोलियां, इंजेक्शन सहित 25 एमटीपी किट का जखीरा पकड़ा

Sat, 17 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sat, 17 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
kaithal , mtp goli baramad
g - फोटो : g
एमटीपी किट पकड़ने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमरगढ़ गामड़ी में स्थित एक दुकान से छापा मार कर दस हजार नशे की गोलियां, नशे के इंजेक्शन सहित 25 एमटीपी किट का जखीरा बरामद किया है। एमटीपी किट पकड़ने के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में विभागीय टीम ने तीन एजेंटों के माध्यम से मुख्य सरगना तक पकड़ बनाई और उसे काबू कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुख्य सरगना सहित तीन को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गांव कांगथली में एक व्यक्ति एमटीपी किट बेचता है। इसके लिए फर्जी ग्राहक तैयार किया गया। साथ ही विभाग की टीम का गठन किया गया। टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील दहिया. एसएमओ पूंडरी डा. नवराज, राजेश कुमार शामिल रहे। टीम ने सुबह करीब ग्यारह बजे गांव कांगथली जाकर संबंधित फर्जी ग्राहक के माध्यम से फर्जी किट बेचने वाले व्यक्ति से संपर्क किया। वहां से किट नहीं मिली। लेकिन वहां कश्मीर सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि ये दवाएं कैथल में धीरज कुमार निवासी अशोका कालोनी दिलवा सकता है। जिस पर धीरज कुमार को फोन किया। फोन पर उसने किट देने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर टीम ने कैथल पहुंच कर कोयल काम्पलेक्स के सामने फर्जी ग्राहक को उसके पास भेजा और उसके पास से 5 एमटीपी किट 2000 रुपये में खरीद ली। ईशारा मिलते ही पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धीरज को धर दबोचा। उसने पूछताछ में बताया कि वह ये किटें कैथल के ही चिरंजीव कालोनी निवासी राजेंद्र से लेकर आया है। जिस पर टीम ने राजेंद्र को उसके पुराने बस अड्डे के सामने स्थित ठिकाने से काबू कर लिया। उसने कहा कि किटें उसके पास नहीं हैं। एमटीपी किटें अमरगढ़ गामड़ी में न्यू करनाल रोड के निकट दुकान संचालक अनिल कुमार के पास से मिलेंगी। टीम ने अनिल कुमार के बताए ठिकाने पर अमरगढ़ गामड़ी में देवीगढ़ रोड के पास स्थित दुकान में छापा मारा। वहां अनिल कुमार की दुकान की तलाशी ली गई तो वहां से एमटीपी की 25 किटों के अलावा नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया। इसमें दस हजार गोलियां माइक्रोलाइट, 600 गोलियां एल्प्राजोलम व पेंटाजोसिन के 120 इंजेकशन शामिल थे। पुलिस ने अनिल को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डा. सुनील दहिया ने बताया कि कांगथली में कश्मीर से मिली सूचना के बाद धीरज, धीरज से मिली सूचना के बाद राजेंद्र और राजेंद्र से मिली सूचना के बाद अनिल कुमार को काबू किया। धीरज के पास से 5 किटें, अनिल के पास से 25 एमटीपी किटें, 10 हजार माइक्रोलाइट गोलियां, 600 गोलियां एल्प्राजोल व पेंटाजोसिन के 120 इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन रामचंद्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ एवं स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed