{"_id":"66253af962d8eb487c062023","slug":"kaithal-more-than-100-acres-of-wheat-and-fane-of-farmers-of-pai-bhana-and-karora-villages-were-burnt-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: पाई, भाना व करोड़ा गांव के किसानों की 100 एकड़ से अधिक गेहूं, फाने सहित कई तूड़ी के कूप जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: पाई, भाना व करोड़ा गांव के किसानों की 100 एकड़ से अधिक गेहूं, फाने सहित कई तूड़ी के कूप जले
Sun, 21 Apr 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पाई, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाई, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:42 PM IST
सार
पाई में 100 एकड़ से अधिक गेहूं, फाने सहित कई तूड़ी के कूप जल गए। दमकल विभाग की चार गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कैथल में रविवार को पाई, भाना व करोड़ा गांव के किसानों की लगभग 100 एकड़ से अधिक गेहूं, फानों तथा कई तूड़ी के कूपों में अचानक आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
किसान धर्मवीर व राजेंद्र ने बताया कि दोपहर के समय अचानक उनके गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग पाई व भाना के खेतों की तरफ से लगी ओर देखते-देखते करोड़ा के खेतों की ओर फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को फोन करके सूचित किया। इसके अलावा ग्रामीण भी अपने ट्रैक्टर लेकर निकल गए और आग लगे खेतों से कुछ आगे जाकर फसल को जोत दिया।
विज्ञापन
गेहूं के अलावा किसानों ने अपने पशुओं के लिए चारा बनाने के लिए रखे गए फाने व तूड़ी के कूप भी जलकर राख हो गए। बताया कि इस आगजनी में कुछ गरीब तबके के छोटे किसानों की फसल व पशु चारा भी शामिल है। आग लगने से किसानों को काफी भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन