फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, kisano ki mahapanchayat

महापंचायत में प्रदेशभर के किसानों ने की शिरकत

Tue, 27 Dec 2016 12:25 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Tue, 27 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
kaithal, kisano ki mahapanchayat
d - फोटो : amar ujala
अनाज मंडी में विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने की। महापंचायत में प्रदेश भर के सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर मंथन करने के बाद एक प्रस्ताव पास किया गया। प्रदेश भर से आए किसानों ने अनाज मंडी से लेकर उपमंडल अधिकारी कार्यालय तक एक जलूस निकाला। एसडीएम के न मिलने पर भाकियू ने नायब तहसीलदार को पास किये गए प्रस्ताव का केंद्र व प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने के बाद 9 मांगों पर सहमति बनी। इनमें विभागों से ली जाने वाली एनओसी को किसान ही नहीं बल्कि आमजन विरोधी पद्धति तय किया गया।  रतन मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के आयात पर से निर्धारित 25 प्रतिशत शुल्क को हटा कर किसान के साथ नाइंसाफी की है। सरकार तुरंत प्रभाव से गेहूं के आयात पर 40 प्रतिशत शुल्क लागू करते हुए हाल ही में हुए 18 लाख टन गेहूं के आयात सौदे को तुरंत रद्द करे।  इस मौके पर भाकियू कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली, सहारण खाप के पूर्व प्रधान गुरुनाम सिंह सहारण, जिलाध्यक्ष रामसिंह खुराना, बलवान करनाल, नरेंद्र अंबाला, जयकरण पानीपत, महेंद्र सिंह जींद, बाबूराम करनाल,  सुखपाल कुलतारण, सतपाल नैन, सुरेश खुराना,  बिल्लू खांडा खेडी, रामफल कंडेला, सुरेंद्र सांगवान सहित प्रदेश भर से अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed