{"_id":"5894c7604f1c1bda22e80362","slug":"kaithal-jat-dhrna-jari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की मांग को लेकर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की मांग को लेकर धरना जारी
kaithal beuro
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव देवबन कैंची चौक पर जाट आरक्षण समिति द्वारा शुक्रवार छठे दिन भी धरना दिया गया। छठे दिन धरने की अध्यक्षता सैन समाज के मदन लाल ने की। वहीं जाट समाज के नेताओं ने प्रशासन द्वारा जारी नोटिसों की होली जलाकर अपना रोष प्रकट किया। और कहा समाज का आंदोलन उनकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। समिति द्वारा 100 वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जो धरनास्थल पर सेवा कार्य सहित जींद व असंध की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर जाम ना लगने देने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही रसोई के सामान में कमी ना रहे, इसके लिए प्रबंध की जिम्मेवारी दी गई है।
जाट समाज को संबोधित करते हुए समिति के जिला संयोजक बलवान कोटड़ा, जिला अध्यक्ष प्रवीन किच्छाना सहित भरत सिंह बैनीवाल ने कहा जाट नेता सुबे सिंह समैण, हवा सहित सांगवान, नफे सिंह ने जाट आंदोलन को त्यागकर सरकार के साथ सांठ गांठ की है। कहा अगर यह जाट नेता सरकार के साथ अपने मोह को त्यागकर धरना स्थल पर नहीं पहुचें, अन्यथा जाट समाज के लोग इनका बहिष्कार करेंगे। जाट नेता जोगी राम मलिक व अजमेर सिंह हरसौला ने सरकार द्वारा आंदोलनकारियों की मांगे न मानने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने धरना स्थल पर बैठे जाट समाज के लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत मनसुबों को देखते हुए कोई भी गड़बड़ी करवा सकती है। अगर सरकार ने ऐसा किया तो जाट समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।
जिला पार्षद संजय जागलान व मियां सिंह सरपंच ने बताया कि समिति राष्ट्रीय संयोजक 4 फरवरी को धरना स्थल पर पहुंचेंगे और धरने पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को धरने को ढुल खाप के प्रदेश के प्रधान इंद्र सिंह ढुल हरसौला, जींद की पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सुमित्रा राविश किच्छाना ने समर्थन किया। इस मौके पर रतन सिह मान, राम स्वरुप, कुलदीप सिह गढ़ी, प्रेम मलिक, सुंदर लाल सेरधा, रामकिशन ढांडा, सुरेंद्र पूर्व सरपंच, रणधीर सिह, बनी सिह पहलवान, सुभाष मटौर, बलजोरा चहल, शिश राम, सुबे सिह, सतबीर किच्छाना सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन राम राम कसान ने किया।
विज्ञापन
नोटिसों की होली जलाई
जिला प्रशासन ने करीब 62 लोगों को धरने में शामिल होने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेवारी तय करते हुए 62 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें उनसे उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी मांगा गया है। समिति के जिला अध्यक्ष प्रवीण किच्छाना, भरत सिंह बैनीवाल, संजय जागलान सहित कई जाट नेताओं ने शुक्रवार को धरनास्थल पर इन नोटिसों की होली जलाकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार आंदोलन को सख्ती दिखाकर दबाना चाहती है। जो निंदनीय है।