फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Guhla BDPO Samita Poonja achieved 687th rank in UPSC

UPSC Result: गुहला की बीडीपीओ समिता पूंजा ने हासिल किया 687वां रैंक, चार साल पहले पास की थी HCS परीक्षा

Tue, 22 Apr 2025 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 07:26 PM IST
सार

कैथल के गुहला की बतौर बीडीपीओ तैनात समिता पूंजा कातकंडे ने यूपीएससी परीक्षा में 687वां रैंक हासिल किया है। वर्ष 2021 में उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास की थी। 

विज्ञापन
Kaithal Guhla BDPO Samita Poonja achieved 687th rank in UPSC
बीडीपीओ समिता पूंजा कातकंडे - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गुहला की बीडीपीओ समिता पूंजा कातकंडे ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। समिता पूंजा कातकंडे ने 687वां रैंक प्राप्त किया है। इस समय वे कैथल के गुहला में खंड एवं पंचायत अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली हैं और हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद कैथल में कार्यरत हैं। हालांकि इस समय वे लंबी छुट्टी पर चल रही हैं। 

विज्ञापन


समिता ने फोन के माध्यम से बताया कि उनकी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रही है। 2021 में उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी और इसे पास करके वे एचसीएस अधिकारी के तौर पर गुहला में लगी। तभी से यही पर कार्यरत हैं। अब उन्होंने अपनी ड्यूटी करते हुए 2024 में यूपीएससी के लिए अप्लाई किया था और वे इस प्रयास में सफल हुई हैं। 
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले भी उन्होंने यूपीएससी के लिए 2020 में ट्राई किया था, लेकिन पहले प्रयास में वे सफल नहीं हो पाई थी। अब दूसरे प्रयास में उन्हें 687वें रैंक के साथ यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपीओ समिता ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके पति राजेश कुमार ठाकुर का विशेष सहयोग रहा है। वे इस समय मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में सेक्शन अफसर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनकी शादी 2023 में हुई थी। पढ़ाई और ड्यूटी उन्होंने एक साथ की है। जिस समय उनका यूपीएससी की परीक्षा थी तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी ड्यूटी से छुट्टी ले ली थी। इसमें डीसी व एडीसी कैथल ने भी उनका काफी सहयोग किया।

अपनी पढ़ाई का तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी और पढ़ाई के अलावा उन्हें कई बार विशेष कार्यक्रमों में भी जाने का समय नहीं मिलता था। उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया था कि वे यूपीएससी क्लियर करने के बाद ही अन्य कार्यों की तरफ ध्यान देंगी। अब उनका सपना साकार हुआ है। बीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ सदस्य शुभम कुमार, सुभाष पटवारी, गुरमीत स्टेनो, अश्विनी क्लर्क व ग्राम सचिवों ने उनको इस सफलता पर बधाई दी। उनको मिठाई खिलाकर प्रसन्नता का इजहार किया।

टोहाना की विजय लक्ष्मी ने पास की यूपीएससी परीक्षा 
गांव ठरवा की विजय लक्ष्मी ने यूपीएससी में 233वां रैंक हासिल कर टोहाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजय लक्ष्मी की उपलब्धि के बाद घर में खुशी का माहौल है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने घर पहुंच कर बधाई देकर खुशी का इजहार किया है। विजयलक्ष्मी के पिता प्रेम कुमार किसान है और माता ग्रहणी है। विजयलक्ष्मी की तीन बहने और एक भाई है। वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी है। विजय लक्ष्मी लोहमरोड ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थीं। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए परिवार का बहुत सहयोग मिला है। 


बेटा-बेटी में कभी नहीं समझा फर्क
पिता प्रेम कुमार ने बताया कि उसकी बेटी ने इस उपलब्धि को हासिल कर पूरे देश में उनका नाम रोशन किया है। इसलिए बहुत खुशी हो रही है उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। माता प्रोमिला ने बताया कि उन्होंने कभी बेटा बेटी में मतभेद नहीं समझा सभी को बराबर मानकर पढ़ाई लिखाई करवाई है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि गांव के लिए खुशी की बात है, कि बेटी ने गांव का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed