फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, games, kaithal

वालीबॉल में ओएनजीसी ने दिल्ली को हराया

Sun, 27 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sun, 27 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
kaithal, games, kaithal
ख्‍ााल - फोटो : bureau
बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के बलवंत सिंह स्टेडियम में वालीबॉल के अर्जुन अवॉर्डी स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू की याद में ऑल इंडिया बलवंत सिंह बल्लू मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र कुमार, सूबे सिंह भीम अवार्ड, मंदीप कुमार, ललित कुमार, विनित, लवयीत, विकास सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मेें बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट आफिसर भगवान सिंह राजस्थान ने शिरकत कर तीन-तीन अवार्डों से नवाजे गए बलवंत सिंह बल्लू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। आफिसर भगवान ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि बलवंत सिंह बल्लू ने वालीबाल के इस खेल में गांव, जिला व प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


जिसको आज भी बीएसएफ में आयोजित समारोह की शुरूआत में याद किया जाता है। बलवंत सिंह ट्रस्ट सदस्य रणधीर धीरा ने बताया कि आज के मंच का सचांलक कोच वेदपाल ने बड़ी महानता के साथ दर्शकों व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में नेशनल रैफरी महेंद्र सिंह व उपेंद्र सिंह, चरण सिंह, उदयवीर सिंह, कोच रामकुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर नरेश आढ़ती, जयसिंह कौल, सरपंच सेवा सिंह धेरडू, हरिकेश फोजी, धर्मसिंह, कर्ण सिंह कौल, जगपाल सिंह, कोच बलकार सिंह, रणधीर सिंह, केहर सिंह, ईश्वर दयाल, रामकुमार, जोगेंद्र सिंह, संजीव कुमार फूली, कोच जितेंद्र कुमार, पोला कौल, नरेश कुमार, सुनील कुमार, रमेश्वर आदि मौजूद रहे।


इस प्रकार रहे परिणाम
प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक जगपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हजारों दर्शकों ने खेल का आनंद लिया। उन्होंने ने बताया कि खेल के दूसरे दिन का मैच ओएनजीसी व दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें ओएनजीसी ने 25-22, 23-25, 25-21 व 25-22 से दिल्ली को मात दी। इसी तरह प्रतियोगिता के अगले मैच में एचएसआईआईडीसी ने पंजाब साई को 25-16, 25-19, 25-19 के अंकों से, एचएचसीके ने केकेआर सांई को 25-20, 25-21, 25-22 के अंकों से,पंजाब पुलिस ने एनडब्लूआर रेलवे को 25-21, 25-20, 25-23 के आंकों से, ओएनजीसी ने केकेआर सांई को 19-25, 22-25, 25-22,19-25 के अंकों से, एनडब्लूआर रेलवे ने  एचएसआईआईडीसी को 25-18, 24-26, 25-16 व 25-22 के अंकों से हराया। प्रतियोगिता के सायं के मैचों में पंजाब पुलिस व पंजाब सांई के बीच मैच हुआ। जिसमें पंजाब पुलिस ने 25-23, 25-22, 25-16 के अंकों से पराजित किया। देर शाम तक ओएनजीसी व एचएचसीके के बीच मुकाबला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed