{"_id":"68754c87c7e2d9f83e057fc0","slug":"kaithal-depot-will-get-10-new-ac-buses-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692236-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल डिपो को मिलेंगी 10 नई एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल डिपो को मिलेंगी 10 नई एसी बसें
Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से कैथल डिपो के बेड़े में पहली बार 10 नई एसी बसों को शामिल किया जा रहा है। प्रक्रिया के तहत चेसिस नंबर जारी होने के बाद अब गुरुग्राम के धारूहेड़ा स्थित प्लांट में इन बसों की बॉडी निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगामी 10 से 15 दिनों में ये बसें कैथल डिपो पहुंच जाएंगी।
इस समय डिपो में एक भी एसी बस संचालित नहीं हो रही है। यात्रियों की मांग और गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ये सभी बसें आइसर कंपनी की होंगी और यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देंगी।
वोल्वो के बाद पहली बार नियमित एसी बसें शामिल ः यह पहली बार होगा जब वोल्वो बसों के बाद रोडवेज के बेड़े में नियमित रूप से एसी बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को मुख्यतः हिसार–चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। किराया सामान्य बसों की तुलना में थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन किफायती और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में कैथल डिपो में वोल्वो बसें शामिल की गई थीं, लेकिन उनकी मरम्मत लागत अधिक होने के कारण वे ज्यादा समय तक संचालन में नहीं रह सकीं। इससे सबक लेते हुए अब कम लागत में अधिक सुविधा देने वाली एसी बसें शामिल की जा रही हैं।
मुख्यालय से मिले निर्देश निर्माण कार्य अंतिम चरण में
परिवहन विभाग के मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद चेसिस नंबर जारी किए गए थे और अब बॉडी निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। संभावना है कि इस माह के अंत तक सभी बसें कैथल डिपो में शामिल हो जाएंगी।
-वीरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो