फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, crime, kaithal, surjewala

कांग्रेस की तर्ज पर वापस लें आभूषणों से एक्साइज ड्यूटी : सुरजेवाला

Sat, 26 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 26 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
kaithal, crime, kaithal, surjewala
राजनी‌त‌ि - फोटो : bureau
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 24 दिनों से हड़ताल कर रहे देश के 6 करोड़ से अधिक कारोबारियों की समस्याओं को लेकर सरकार आंख बंद किए हुए है। यह बात शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कही। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में पीएम मोदी एवं वित्तमंत्री अरुण जेटली के कानों तक इन व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग की आवाज नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन


जिस कारण हर हर मोदी का नारा लगाकर उन्हें सत्ता की चाबी साैंपने वाला व्यापारी आज अपने प्रतिष्ठानों की चाबी उन्हें सौंपने को तैयार है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार की इस नीति की आलोचना करती है और तुरंत प्रभाव से सरकार से मांग करती है कि वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार की तर्ज पर व्यापारियों की मांग को देखते हुए इस 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी को वापिस ले।
विज्ञापन


अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार की तुलना अंग्रेजी की एक कहानी के पात्र शाइलॉक से करते हुए कहा कि जिस तरह से शाईलॉक लोगों का खून तक चूसकर अपने पैसे की वसूली कर लेता था, उसी प्रकार से केंद्र की यह सरकार भी टैक्स लगाकर जनता से उगाही में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आभूषण पर लगी एक्साइज ड्यूटी से देश भर में कार्यरत जेवरात एवं आभूषण उद्योग के वितरक, रिटेलर, होलसेलर, मेन्यूफेक्चरर, जौहरी, डिजाइनर, कारीगर, छोटे खुर्दे दुकानदार सहित 6 करोड़ कारोबारी बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। देश में हर रोज 900 करोड़ के हिसाब से अब तक 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 4 बड़ी फेडरेशन जीजेएफ, एबीजेएफ सहित देश भर में 500 से अधिक शहरों की एसोसिएशन हड़ताल पर हैं। इन सबका 2018 तक घरेलू कारोबार 5 लाख करोड़ होने का अनुमान है। मेकिंग इंडिया का नारा देने वाली सरकार घरेलू उद्योग को बर्बाद कर रही है। कांग्रेस सरकार को चेता रही है कि ऐसी निर्दयता एवं कठोरता का परिणाम जनता प्रजातंत्र में अवश्य चुकाती है।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के अलावा संसद में इस मामले को आज तक किसी ने नहीं उठाया। जबकि देश का बड़ा तबका त्राही-त्राही कर रहा है। इस उद्योग का बड़ा कारोबार भाजपा शाषित राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कुछ हिस्सा हरियाणा या फिर दिल्ली में है। लेकिन मोदी बुल्डोजर की तर्ज पर सभी को रौंदने पर तुले हुए हैं। सरकार ने ना केवल आभूषण बल्कि छोटी कारों, ट्रकों, बसों, मेट्रो पर टैक्स लगाकर जनता से उगाही का निर्णय लिया है। यही सरकार दूसरी ओर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की बात कहती है।

इन टैक्सों को कहीं भी प्रासंगिक नहीं बताया जा सकता। सुरजेवाला ने कहा कि सर्विस टैक्स जो 12 प्रतिशत था, पिछले दो सालों में हर छह में 0.5 प्रतिशत बढ़ा कर आज 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे साबित होता है कि सरकार जनता के शोषण व दोहन की सरकार बन गई है।


सीजन में फिर वसूली शुरू
सुरजेवाला ने कहा कि जैसे ही रबी का सीजन आ रहा है, जहां किसानों को फसल उठाने में डीजल की आवश्यकता पड़ती है। वैसे-वैसे सरकार ने मार्च माह में ही तीसरी बार पेट्रोल व डीजल की कीमत वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। यह जनता से वसूली है। जिसके लिए जनता मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर उनके साथ रणधीर राणा, सुशील शर्मा, सुदीप सुरजेवाला सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed