{"_id":"64eb83a5ca1b78bb9604e606","slug":"kaithal-cricket-competition-for-common-man-from-10-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3803-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आमजन के लिए कैथल क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आमजन के लिए कैथल क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से
Sun, 27 Aug 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुराना रोड पर खालसा पब्लिक स्कूल में चल रही विद्या रेजिडेंशनल अकादमी कैथल की तरफ से आमजन के लिए कैथल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रोफेशनल क्रिकेटर हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आमजन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। यह जानकारी अकादमी के संचालक मनोज कुमार ने दी है।
मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू होगी और अगले ढाई से तीन महीने तक चलेगी। प्रतियोगिता की खास बात यह भी रहेगी कि प्रतियोगिता में क्रिकेट से दूर हो चुके लोगों को प्राथमिकता दी गई है। इस में केवल कैथल जिले की ही टीमें हिस्सा ले सकेंगी और 10 टीमें शामिल होंगी। अभी तक छह टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है, अन्य बची हुई चार टीमें भी जल्द ही पंजीकरण होगा।
प्रतियोगिता में केवल 25 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही हिस्सा लेंगे। इसमें पहला पुरस्कार 21 हजार, दूसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये होगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरिज भी दिया जाएगा। इस मौके पर संदीप सीडा, मुख्यातिथि मनोज बंसल, महेश गोगिया, संजय गुर्जर, धर्म चंद्र जांगड़ा, खिलाड़ी प्रदीप कुमार, सोनू कठवाड़, सुरेंद्र गुहणा, राकेश संधू, सुमित पुनिया मौजूद रहे।