{"_id":"5904de174f1c1b422fc0bea5","slug":"kaithal-bus-tractor-bhidant","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल पटियाला हाईवे पर बस व ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल पटियाला हाईवे पर बस व ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत
kaithal beauro
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : kaithal beuaro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल-पटियाला हाईवे पर गांव कौल में अनाज मंडी के पास बस व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं हादसे के कारण हाइवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस करनाल की ओर से ढांड की तरफ व ट्रैक्टर-ट्राली ढांड से करनाल की तरफ आ रही थी। इसी बीच कौल अनाज मंडी के पास दोनों वाहन भिड़ गए। जिससे बस में सवार छह लोग घायल हो गए। इस हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कौल में उपचार के लिए पहुंचाया साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। सीएचसी के एमओ डा. अमन बंसल ने बताया कि घायलों की हालात को देखते हुए सभी 6 यात्रियों को सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
बाद में पता चला कि गुहला-चीका के दिवाना भट्ठा से ईंटों की ट्राली लोड होकर पूंडरी के रसीना गांव के लिए निकली हुई थी। वहीं करनाल से वाया सीतामाई से ढांड की ओर प्राइवेट बस जब कौल अनाज मंडी के पास से गुजर रही तो सामने से दिवाना भट्ठा की ईंटों की ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली चालक की लापरवाही के कारण बस को टक्कर लगी। घायलों में दलीप कौल से, केसर पत्नी रिशाला कौल से, गीता पत्नी सागर ढांड से, बबीता पत्नी राजेश साकरा, गीता पत्नी भीम सिंह कैथल, शांति पत्नी ओमप्रकाश करनाल से, हरदीप कौर पत्नी कर्मबीर काछवा फार्म के रहने वाले है। जो इस समय कैथल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।