फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal boys won two silver medals in the state-level handball tournament.

Kaithal News: राज्य स्तरीय हैंडबॉल में कैथल के लड़कों ने जीते दो रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kaithal boys won two silver medals in the state-level handball tournament.
विजेता ​हैंडबॉल ​खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। कोच
कैथल। हिसार के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय लड़कों की स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो आयु वर्गों में रजत पदक हासिल किए। कैथल की अंडर-14 और अंडर-17 टीम प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के कुल 32 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते। वहीं अंडर-19 टीम क्वार्टर फाइनल में हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में कैथल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में रोहतक को हराया। इसके बाद फतेहाबाद की टीम को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में झज्जर को हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में हिसार से हारने के बाद कैथल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इस वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसला-सिसमोर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के खिलाड़ियों ने मिलकर कैथल की टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीमों के साथ मौलिक मुख्याध्यापक विजय कुमार, पीटीआई विजेंद्र बेरवाल, डीपीई मोहन लाल, नर्सरी कोच दिलावर मस्ता राम और मनदीप मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल, उप-अधीक्षक प्रवीन थरेजा और क्लर्क पियुष शर्मा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 में गुरुग्राम, करनाल और पानीपत को हराया
अंडर-17 वर्ग में कैथल ने पहले मुकाबले में गुरुग्राम को हराया। इसके बाद करनाल को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पानीपत को मात देकर टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में हिसार की टीम के खिलाफ हार के बाद कैथल को दूसरा स्थान मिला।

दोनों वर्गों से आठ खिलाड़ियों का हरियाणा टीम में चयन
राज्य प्रतियोगिता में उपविजेता रहने का लाभ कैथल के खिलाड़ियों को मिला है। अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों से चार-चार खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विजेता हैंडबॉल खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। कोच

विजेता हैंडबॉल खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed