फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal-ambala highway, construction, pihowa road, kaithal

बीस मिनट में पहुंचेंगे कैथल से पिहोवा

Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
kaithal-ambala highway, construction, pihowa road, kaithal
तेजी से चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैथल-अंबाला नेशनल हाइवे के फोरलेनिंग के कार्य में कैथल से पिहोवा के बीच कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। हाइवे निर्माण में इस क्षेत्र में पहली बार प्रयोग की जा रही पीक्यूसी तकनीक के माध्यम से सवा फुट से भी चौड़ी कंकरीट की मोटी परत डालकर अत्याधुनिक तकनीक की बड़ी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण कर रही फर्म के अधिकारियों की मानें तो मार्च माह तक पिहोवा तक नई सड़क पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। जिससे कैथल से पिहोवा तक 40 से भी ज्यादा मिनट का सफर महज 20 मिनट का रह जाएगा।
विज्ञापन


खूनी सड़क के नाम से जाना जाता है हाइवे
दशकों से नेशनल हाइवे होने के बावजूद सिंगल लेन के कैथल-अंबाला नेशनल हाइवे को खूनी सड़क के नाम से जाना जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग हादसों में जान गंवाते हैं। लोगों की लंबी मांग के बाद तितरम मोड़ से अंबाला तक करीब 95 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के फोरलेनिंग का प्रोजैक्ट मंजूर हुआ। जिसे टुकड़ों में कंपनियों को टेंडर अलॉट कर फोरलेन बनाया जा रहा है। इस समय तितरम मोड़ से पिहोवा शहर से आगे 5 किलोमीटर तक का एरिया एक कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अंबाला तक काफी जगहों पर यह मार्ग इस समय खस्ता हाल में हैं। जिस कारण वाहन चालक वाया पटियाला या फिर कुरुक्षेत्र होकर चंडीगढ़ या अंबाला जाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार हो रहा है अत्याधुनिक पीक्यूसी तकनीक का इस्तेमाल
नेशनल हाइवे के तितरम मोड़ से पिहोवा से आगे करीब 5 किलोमीटर तक वे नई सड़क का निर्माण पीक्यूसी तकनीक से हो रहा है। जिसमें करीब सवा फुट मोटी कंकरीट की सड़क बनाई जा रही है। इसमें स्टील सहित मजबूती के लिए हर तरह की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस एरिया में पहली बार इतनी मजबूती से किसी सड़क का निर्माण हो रहा है।

जर्मनी से आई कंकरीट पेवर मशीन को %
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed