{"_id":"671d02428e8d03deb40ea25f","slug":"kaithal-action-against-encroachers-goods-confiscated-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई, सामान जब्त
Sat, 26 Oct 2024 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Oct 2024 08:22 PM IST
सार
समाधान शिविरों में शिकायतें आई थीं। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ कई जगह पर दुकानदारों से भी बहस हुई।समाधान शिविरों में शिकायतें आई थीं। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ कई जगह पर दुकानदारों से भी बहस हुई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल में त्योहारी सीजन में अब नगर परिषद भी बाजारों में किए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर गंभीर हो गई है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की और करीब 50 हजार रुपये का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन
अतिक्रमण व जाम की समस्या के संबंध में इसी सप्ताह से शुरू हुए समाधान शिविरों में शिकायतें आई थी। इसके बाद ईओ कुलदीप मलिक के निर्देशों पर नगर परिषद की टीम एक्शन में आई और त्योहारी सीजन में कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम के साथ कई जगहों पर दुकानदारों के साथ बहस भी हुई।
विज्ञापन
नाराज दुकानदारों का कहना था कि जहां पर उन्होंने सामान रखा है, वहां आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। हालांकि बाद में दुकानदारों ने टीम से एक से दो दिन का समय मांगा, लेकिन नगर परिषद टीम नहीं मानी। इसके बाद टीम ने यहां पर अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त किया। इस टीम में जेई आशीष, सुपरवाइजर चाहत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन