फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jyotiba Phule's life is inspiring: Suman Saini

प्रेरणादायक है ज्योतिबा फुले का जीवन : सुमन सैनी

Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule's life is inspiring: Suman Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

सुमन सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले जैसी महान शख्सियतों से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। वह शनिवार को चंदाना गेट पर कैथल नगर परिषद द्वारा बनाए गए महात्मा ज्योतिबा फुले चौक के उद्घाटन के बाद सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में उपस्थित थीं।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर सुमन सैनी ने चौक पर महात्मा ज्योतिबा फुले की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया और सभी को माता सावित्री बाई फुले की जयंती की शुभकामनाएं दीं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी के नेतृत्व में सैनी शिक्षा एवं सामाजिक समिति के अध्यक्ष प्रो. सीबी सैनी ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन सैनी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने समाज में व्याप्त अंधकार और बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया और इसमें सफल रहीं। महात्मा ज्योतिबा फुलेे ने उन्हें शिक्षा दी और समाज में समानता के रास्ते खोले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 108वें एपिसोड में उल्लेख किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी, पिरथी सैनी, बीरभान सैनी, हुकमचंद, शशि सैनी, प्रदीप सैनी, मार्केट कमेटी सीवन के चेयरमैन शमशेर सैनी, सोनू सैनी और सीवन नगर पालिका चेयरमैन हेमलता उपस्थित रहे।


जिला शिक्षा एवं सामाजिक समिति के अध्यक्ष डा. सीबी सैनी ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि ज्योतिबा फूले चौक बनने से समाज को प्रेरणा मिलेगी और कैथल में सावित्री बाई फुले चौक का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed