{"_id":"67d881996a3b4e037f00b0f9","slug":"jyoti-saini-became-the-first-woman-district-president-in-bjp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-604137-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा में ज्योति सैनी बनीं पहली महिला जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा में ज्योति सैनी बनीं पहली महिला जिलाध्यक्ष
Tue, 18 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय जनता पार्टी में सोमवार को ज्योति सैनी पहली महिला जिलाध्यक्ष बनी हैं। वह इससे पहले पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कपिल कमल कार्यालय में जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने इसकी घोषणा की।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 43 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन किया था लेकिन बाद में सभी दावेदारों ने चयन का फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ते हुए एक साथ अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। सोमवार को हाईकमान की ओर से ज्योति सैनी के नाम का चयन जिलाध्यक्ष पद पर किए जाने की घोषणा की गई। वह इस समय उत्तर हरियाणा बिजली निगम की निदेशक हैं। ज्योति सैनी पार्टी की पहली महिला हैं, जिन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला प्रभारी अमरपाल राणा और जिला चुनाव अधिकारी रवि बतान ने बताया कि जिलाध्यक्ष का चयन समझौते और संगठनात्मक संतुलन के आधार पर किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी 43 उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से अपने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। इस घटनाक्रम ने जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि अब पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा नामित उम्मीदवार को ही यह पद सौंपा गया।
विज्ञापन
राणा ने बताया कि नई जिला अध्यक्ष का चयन पार्टी हाईकमान ने किया है और इसकी आधिकारिक घोषणा करीब 11 बजे की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पदों पर चयन संगठनात्मक संतुलन, पार्टी की रणनीति को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसी कारण सभी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया और अब प्रदेश नेतृत्व का फैसला सबने स्वीकार किया है।
जिलाध्यक्ष बनने पर ज्योति सैनी ने हाईकमान और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। वहीं, भाजपा के जिला कार्यालय कपिल
कमल में उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।
ज्योति सैनी
2014 से भाजपा की सक्रिय सदस्य
वर्ष 2017 से 2022 तक वार्ड-22 से पार्षद।
संप्रति ः उत्तर हरियाणा बिजली निगम की निदेशक
ऑल इंडिया सैनी समाज संगठन की कोषाध्यक्ष रह चुकी