{"_id":"6754a877067a0ecab700e507","slug":"jyoti-rachna-became-first-kaithal-news-c-18-1-knl1004-535200-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ज्योति, रचना बनीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ज्योति, रचना बनीं प्रथम
Sun, 08 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला कॉलेज में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स के आदेशानुसार फिट इंडिया सप्ताह 2024 की साप्ताहिक गतिविधियों के तहत कॉलेज के विभिन्न विभागों में गतिविधियां करवाई। मनोरंजनात्मक खेल गतिविधियों में बीए से ज्योति व रचना ने पहला स्थान हासिल किया।
गौरतलब है कि साप्ताहिक गतिविधियों के तहत पहले दिन शपथ, दूसरे दिन मनोरंजनात्मक खेल, तीसरे दिन रोड सेफ्टी जागरूकता रैली ,चौथे दिन कमरा आर्ट विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग, अंग्रेज़ी विभाग द्वारा डिबेट व राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पांचवें दिन निबंध लेखन व योग छठे दिन छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्राध्यापिका प्रियंका गोयल व नंदिता ने व्याख्यान दिया। इनके माध्यम से सभी छात्राओं को स्वस्थ भारत के लिए संदेश दिए।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय में दो से सात दिसंबर तक फिट इंडिया वीक का आयोजन किया गया। मनोरंजनात्मक गतिविधियों में बीए से ज्योति व रचना ने प्रथम स्थान, डिबेट में मंजू व खुशी ने प्रथम, प्रश्नोत्तरी में ख़ुशी, मुस्कान एवं संध्या ने प्रथम व रस्सा-कस्सी में 26 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांयकालीन कॉलेज की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर स्टाफ में से रीना गिल, अलका गोयल, सीमा सुनेजा, छवि, हेमलता, कुसुम, अनु, शीतल, माफ़ी, सृष्टि और रश्मि आदि उपस्थित रहे।