फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Journey of contracted electrical workers reached Kalayat

Kaithal News: कलायत पहुंची अनुबंधित विद्युत कर्मियों की यात्रा

Fri, 26 Jul 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Journey of contracted electrical workers reached Kalayat
कलायत। अपनी मांगों को लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की ओर से खेदड़ से लेकर करनाल तक निकाली जा रही पैदल यात्रा कलायत पहुंची। संघ के प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि यह यात्रा खेदड़ थर्मल प्लांट से चली थी। 29 जुलाई को यात्रा करनाल में पहुंचेगी और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज इस यात्रा का रात्रि ठहराव गांव बाता में होगा।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि 12 जून 2023 को अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ का एचपीजीसीएल प्रबंधन के साथ समझौता हुआ था। इसमें खेदड़ थर्मल और यमुनानगर थर्मल में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने और ठेका प्रथा बंद करने पर सहमति बनी थी। इस समझौते को एक वर्ष से ऊपर हो चुका है लेकिन अभी तक समझौता लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


अभी तक लगभग 70 कर्मचारियों के गेट पास जारी नहीं हुए हैं इसके कारण वह कर्मचारी आज भी नौकरी से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा खेदड़ थर्मल प्लांट से चलकर वाया सूरेवाला चौक नरवाना, कलायत, कैथल, निसिंग होते हुए करनाल पहुंचेगी। यदि मांगें पूरी न की गई तो नियमित तौर पर धरना दिया जाएगा। यात्रा में अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ के महासचिव ओमवीर यादव, उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, खेदड़ थर्मल प्लांट के इकाई अध्यक्ष अमरजीत, सचिव अमित नेहरा, प्रवीण सिहाग और मंजीत सहारण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed