फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jiniya Mittal secured 21st rank in JRF exam

Kaithal News: जिनिया मित्तल ने जेआरएफ परीक्षा में हासिल किया 21वां रैंक

Sun, 07 Sep 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jiniya Mittal secured 21st rank in JRF exam
46 कलायत। जिनिया मित्तल। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। क्षेत्र का नाम एक बार फिर देश भर में गौरवान्वित हुआ है। पूर्व मंडी प्रधान पारस मित्तल की पुत्रवधू जिनिया मित्तल ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा में ऑल इंडिया में 21 वां रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जेनिया की इस उपलब्धि से परिवार के साथ क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। वे अपनी इस सफलता का श्रेय पति अंकुश मित्तल और ससुर पारस मित्तल को देतीं हैं।

पति अंकुश ने हर कदम पर उनका पूरा साथ निभाया। ससुर पारस मित्तल ने एक पिता की तरह सहयोग कर जेनिया को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल दिया। परिवार ने घरेलू जिम्मेदारियों में जेनिया को कभी पीछे नहीं रहने दिया। जिससे वह पढ़ाई और तैयारी पर पूरी तरह फोकस कर सकीं। अंकुश मित्तल ने बताया कि घरेलू कार्यों के साथ समय निकालकर जिनिया ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की। उन्होंने यह साबित किया कि इच्छाशक्ति और समर्पण हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों और बहुओं को भी प्रेरणा मिलेगी। बता दें कि मित्तल परिवार वर्तमान में कैथल शहर में रह रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed