फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jindal meet party workers in Kaithal

चुनाव हारा, हिम्मत नहीं : जिंदल

Mon, 26 May 2014 12:05 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 26 May 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jindal meet party workers in Kaithal
कैथल/गुहला। पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने रविवार को कैथल एवं गुहला हल्कों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर चुनाव में जीजान से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। \
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कहा कि उन्होंने चुनाव हारा है, हिम्मत नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ी हैं और हार-जीत का मतलब समझते हैं। जिंदल ने कहा कि पिछले 10 साल और इस बार गुहला और पिहोवा हलके में जीत का श्रेय वह कार्यकर्ताओं को देते हैं और हार की जिम्मेदारी खुद लेते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने और कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। कैथल जिंदल हाउस और गुहला अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिंदल ने कहा कि जनसेवा करने के लिए सांसद होना जरूरी नहीं है। पूर्व मंत्री ओपी जिंदल की प्रेरणा से वह कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। बिना भेदभाव और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य कराएं। केंद्र की यूपीए और हरियाणा की हुड्डा सरकार ने इतने कार्य करवाए कि एक इतिहास बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह हार की समीक्षा करेंगे और हरसंभव कमियां दूर करेंगे। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में जनता की सेवा जारी रखेेंगे।  इस अवसर पर कैथल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद मिड्ढा, नाजर सिंह जिला परिषद चेयरमैन, रणधीर सिंह पूर्व विधायक, दिलबाग सिंह मोर, पीएल भारद्वाज, मुकेश जैन, रामचंद्र गुर्जर, रोशन पाडला प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजपाल कादियान जिला परिषद सदस्य, अनिल सौदा, नवनीत गोयल, दलबीर सिंह पूनिया, महावीर जैन, सुरजीत बेनीवाल, कृष्णा पंडित, रणबीर सिंह क्योड़क, मोहनलाल शर्मा क्योड़क, राजकली भाटिया, श्याम सिंह राणा, दलमीरा सिंह, राज रानी, निशा मंगल और कृष्णा बंसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed