फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewellery worth thousands stolen from village Kyodak

Kaithal News: गांव क्योड़क से हजारों के जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth thousands stolen from village Kyodak
कैथल। क्योडक गांव से चोर एक घर में घुसकर हजारों रुपये की जेवरात चुरा कर ले गए। जसवंती रोड क्योडक के अक्षय ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को चोर उनके घर में घुसकर वहां पर रखे सोने में चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मनोज ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन






दो युवतियों को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थान से दो युवतियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया। पहले मामले में सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 19 अप्रैल को अंकित नामक युवक उसकी 22 वर्षीय बेटी को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया। इसी प्रकार से दूसरे मामले में सीवन थाना पुलिस के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल को बलजिंदर नामक युवक उसकी 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed