फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelery looted from two women on the strength of revolver

Kaithal News: रिवाल्वर के बल पर दो महिलाओं से जेवर लूटे

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jewelery looted from two women on the strength of revolver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सुल्तानियां गांव में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपी रिवाल्वर के बल पर दो महिलाओं से सोने के गहने लूटकर ले गए। पीडि़त ने दर्ज कराई रिपोर्ट में यह भी बताया है कि एक महिला के कान से जब टॉप्स नहीं निकला तो आरोपियों ने जबरस्ती की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव सुल्तानियां निवासी सोनू राम ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 22 फरवरी को सुबह लगभग छह बजे जब उसकी माता रामरती व चाची नीलम घर से सुल्तानियां प्लॉट रोड पर सैर करने के लिए निकली थी। तभी उनके साथ यह वारदात हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैर करने के बाद जब वापस घर की तरफ आ रही थी तो अचानक दो अज्ञात लड़के स्कूटी पर सवार होकर आए और आते ही एक लड़के ने अपनी जेब से रिवाल्वर निकाल कर उसकी माता की कनपटी कर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद दूसरे लड़के ने उसकी चाची के सोने के टॉप्स, गले से सोने की चेन व सोने का एक मंगलसूत्र जबरदस्ती उतार लिया। उसके बाद उसकी माता के गले से सोने की चेन, हाथ से सोने की अंगूठी उतार ली और बाद में कानों में पहने सोने के टॉप्स उतारना शुरू कर दिए।


पीडि़त के मुताबिक कान से एक टॉप्स तो आसानी से निकल गया, लेकिन जब दूसरे कान का टॉप्स नहीं निकला तो एक लड़के ने जोर से झपटा मारा, जिससे उसकी माता का कान फट गया। आरोपी कान से टॉप्स निकालकर धमकी देते हुए फरार हो गए व कहा कि अगर कहीं पर कोई शिकायत की तो जान से मार देंगे। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed