{"_id":"64614a9ebacca0aaf8004a56","slug":"jewel-robbery-master-mind-nabbed-kaithal-news-c-18-1-121695-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेवर लूटने वाला मास्टर माइंड काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेवर लूटने वाला मास्टर माइंड काबू
Mon, 15 May 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 May 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने राजौंद कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान से पिस्तौल के बल पर जेवर लूटने व कातिलाना हमला करने के मामले में हमला करने वाले मास्टर माइंड को काबू किया है। साथ ही असलहा सप्लायर भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपी गांव घाटनपुर जिला सहारनपुर यूपी निवासी सचिन सिरोही व जाटव बस्ती रुड़की उत्तराखंड निवासी अवी को गिरफ्तार करके छह दिन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपी सचिन व अवी से दो पिस्तौल व लूटी गई चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि वारदात के मास्टरमाइंड आरोपी जाखौली निवासी सुनील उर्फ मिढ्ढा व असलहा सप्लायर आरोपी नूरपुर थाना मसूरी जिला गाजियाबाद यूपी निवासी पिंटू राया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुनील को सौंगल गांव से व आरोपी पिंटू को मुरादनगर यूपी से गिरफ्तार किया गया है।
मामले के अनुसार राजकुमार की राजौंद में दादा खेड़ा वाली गली में ज्वेलर्स की दुकान है। दो मई को शाम करीब 5.30 बजे चार लड़के बाइक पर उनकी दुकान के बाहर आए, सभी ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा था। तीन लड़के बाइक से उतर कर दुकान के अंदर आए व पिस्तौल से राजकुमार के ऊपर फायर किया। राजकुमार के लड़के सुनील ने कहा कि गोली मत चलाओ जो लेना है ले लो। सुनील ने तिजोरी में रखा हुआ सोना व चांदी के जेवर निकाल कर उनको दे दिए।
विज्ञापन
राजकुमार ने शोर मचाया तो उनमें से एक ने उन पर दो तीन फायर किए। एक गोली सुनील के पेट में लगी और चारों लड़के पर सवार होकर फरार हो गए। आरोपी पिंटू पिछले करीब 2-3 साल से असलहा सप्लाई करने का काम करता है। इस वारदात में भी पिंटू ने असलहा सप्लाई किया था। आरोपी सुनील उर्फ मिढ्डा पर लूट, हत्या प्रयास, आम्र्स एक्ट, लडाई झगड़ा शीर्षक के करीब 8-10 मामले दर्ज है। सभी आरोपी रविवार को न्यायालय में पेश किए गए। वहां से आरोपी सचिन व अवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी सुनील व पिंटू का चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है।