फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jat college players won a flurry of medals

Kaithal News: जाट महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

Fri, 29 Nov 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jat college players won a flurry of medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित विभिन्न खेलों की इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगाई। प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लो ने बताया कि प्रतियोगिताओं की कड़ी में खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेल में जन्नत ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लिया।

इसमें कुश्ती में काजल ने 53 किलोभार वर्ग में स्वर्ण, गुरजोत सिंह ने 97 से अधिक किलोभार वर्ग में रजत, रजत ने 97 किलोभार वर्ग में कांस्य, एथलेटिक्स सूर्या प्रताप सिंह ने जैवलिन थ्रो में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले मिक्सड में कविता, कोमल, नवीन, अमित ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन


इसी प्रकार ताइक्वांडो में ज्योति ने रजत, अजय ने कांस्य, जूडो में प्राची ने 48 किलोभार वर्ग में रजत, रजत ने 52 किलोभार वर्ग में कांस्य, काजल ने 57 किलोभार वर्ग में कांस्य, सागर ने 90 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर जाट हाई स्कूल सोसायटी के संयोजक वजीर सिंह ढुल, सदस्य सतबीर सिंह, सदस्य जसमेर पुनिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लो ने विजेता खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा विभाग को शुभकामनाएं दी।


प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स आने के बाद शारीरिक शिक्षा विभाग ने खेलो में दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति की है। और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो सुशील कुमार, प्रो राजपाल सिंधु, प्रो अनिल गिल व समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed