फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jat aandolan, sir chotu ram jaynti, celebrated, protest place, kaithal

धरनास्थल पर मनाई सर छोटू राम की जयंती

Thu, 02 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 02 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
jat aandolan, sir chotu ram jaynti, celebrated, protest place, kaithal
सर छोटू राम जयंती मनाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति का आरक्षण की मांग को लेकर देवबन कैंची चौक पर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर ही समाज के लोगों ने सर छोटू राम जयंती मनाई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता बलवान कोटड़ा, प्रवीन किच्छाना सहित अन्य ने छोटू राम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। धरने में पूर्व सीपीएस व वरिष्ठ इनेलो नेता रामपाल माजरा धरना स्थल पर जाट समाज के लोगों को समर्थन देने पहुंचे। धरने के चौथे दिन महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। साथ ही धरने के दौरान जाट समाज के बच्चों ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं धरना स्थल पर बुजुर्ग हुक्का गुड़गुड़ाते और युवा ताश खेलकर मनोरंजन करते दिखाई दिए। इसके साथ कलाकार रागनियों के माध्यम से भी मनोरंजन करते रहे।
विज्ञापन


रामपाल माजरा ने कहा कि सर छोटू राम सभी वर्गों के नेता हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी को एक मजदूर और मेहनती किसान के लिए न्योछावर कर दिया। इन्हीं की बदौलत ही हरियाणा को भाखड़ा का पानी मिला था। इसके साथ उन्होंने प्रदेश के कमेरे वर्गों के हितों में हमेशा कार्य किया है। आरक्षण पर माजरा ने कहा कि सरकार ने हर बार जाट समाज के साथ धोखा किया है। कई बार मांगें स्वीकार करने के बावजूद पूरी नहीं की जाती। लेकिन धरने और प्रदर्शन का रास्ता अपनाकर इसे लेना पड़ता है। जाट समाज सहित छह जातियां अपने हक का आरक्षण मांग रही है। लेकिन ये अन्य जातियों के आरक्षण को कम नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कभी भी हिंसा का रास्ता अपनाकर कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। शांति से धरने प्रदर्शन किये जाए तो सरकार को भी झुकना पड़ता है। इसलिए जाट समाज शांति बनाए रखे। उन्होंने कहा कि जाट समाज की आरक्षण की मांग 1990 से जारी है। लेकिन हर बार जाट  समाज के लोगों को सरकार द्वारा गुमराह किया जाता है। इनेलो हमेशा आरक्षण के पक्ष में है।
विज्ञापन


समिति के प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल व पार्षद संजय जागलान ने कहा कि वे सभी 36 बिरादरियों, संस्थाओं के पदाधिकारियों से आह्वान करते हैं कि उनके संघर्ष में सहयोग करें। यह छह जातियों के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। सरकार ने हमेशा समाज के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राम स्वरूप सरपंच, गौरव ढूल, राजेश, बिल्लू चंदाना, राजेश बांगड़, अजमेर हरसौला, सोनू सौंगल, राजा कसान, मियां सिंह जाजनपुर, अजय कुकरकंडा, संदीप बनवाला, शशिराम बालू, रतन चंदाना, पाला मेहला, रणधीर, जोगी राम मलिक सहित अन्य जाट नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed