{"_id":"675f3205d49eadc7d30ffe95","slug":"jannat-won-gold-medal-in-national-school-boxing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-540531-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी में जन्नत ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी में जन्नत ने जीता स्वर्ण पदक
Mon, 16 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम की खिलाड़ी जन्नत ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इस खुशी में खिलाड़ियों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 9 से 15 दिसंबर तक 68वीं स्कूल राष्ट्रीय अंडर 17 आयु वर्ग की मुक्केबाज प्रतियोगिता हुई थी जिसमें कैथल के चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडिम की चार मुक्केबाज खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 48-50 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी दलिशा, 48-50 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी जन्नत, 51-54 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी कार्तिक व 54-57 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी गौरव ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी जन्नत ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाते हुए दिल्ली की प्रतिभागी को विजेता पंच मारा व स्वर्ण पदक जीत लिया। बाकी अन्य खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। जन्नत ने पहले मुकाबले में गोवा की खिलाड़ी को 5-0 से पराजित किया,
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीबीएससी-2 की प्रतिभागी को 5-0 से पराजित किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में डीएवी की खिलाड़ी को 03-02 से हराया व फाइनल मुकाबले में दिल्ली की खिलाड़ी को भी 03-02 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने विजेता खिलाड़ी जन्नत व अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी। इनके साथ कोच राजिंद्र सिंह व कोच विक्रम को शुभकामनाएं दी।