फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jam imposed in protest against lathi charge on farmers in Karnal

लाठीचार्ज के विरोध में जाम, राहगीर हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed in protest against lathi charge on farmers in Karnal
Jam imposed in protest against lathi charge on farmers in Karnal - फोटो : Kaithal
करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कैथल में किसानों ने तितरम मोड़, टटियाणा टोल सहित भागल में भी जाम लगा दिया। जिस कारण कई जिलों में आवागमन प्रभावित हुआ है। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली, कार और बाइकें सड़कों के बीचोंबीच खड़ी करके कैथल-जींद रोड, हिसार-चंड़ीगढ़ हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलवाया।
विज्ञापन

शनिवार को करनाल में किसान सीएम मनोहर लाल का विरोध करने के लिए पहुंचे थे, जहां पर पुलिस प्रशासन ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। जिसके विरोध में किसानों ने तितरम मोड़, टटियाणा टोल व भागल में जाम लगाया। भाकियू के जिला प्रधान होशियार गिल, महाबीर चहल नरड़, मनजीत करोड़ा, नरेंद्र माघो माजरी, विक्रम, रणधीर, राजेश, रामकुमार, अमृता कुंडू, सुदेश व शांति ने कहा कि सीएम ने किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है, जिसे किसान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धरने पर बैठे हुए किसानों को लगभग नौ महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन कोई सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। सरकार जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक सरकार के नेताओं का किसानों की ओर से विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed