फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jai Bhagwan Goyal Charitable Trust adopted the school

जयभगवान गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट ने गोद लिया स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jai Bhagwan Goyal Charitable Trust adopted the school
33-पाई। शैक्षणिक स्तर पर गोद लिये राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बैठकर बातच - फोटो : Kaithal
पाई। गांव पाई के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला को जयभगवान गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट ने गोद लिया है। बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी संगीता तेतरवाल ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन कृष्ण गोयल ने बताया कि स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब उनकी है। यहां पर करीब डेढ़ सौ बच्चों के लिए केवल एक अध्यापक है। ट्रस्ट की ओर से चार और शिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग भी बांटे गए। इस दौरान डीसी स्कूल के बच्चों के बीच में जाकर बैठ गई और बातचीत करने लगी। बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। बाद में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के संबंध में डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रिंसिपल सतीश, विनय गुप्ता, सतीश ढुल, प्रवीण, कृष्ण, जयभगवान व दिलबाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed