फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jagatguru Brahmanand Jayanti celebrations today in Chuhad Majra

Kaithal News: चुहड़ माजरा में जगतगुरु ब्रह्मानंद जयंती समारोह आज

Tue, 23 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jagatguru Brahmanand Jayanti celebrations today in Chuhad Majra
चुहड़ माजरा में समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसपी-डीसी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/ढांड। गांव चुहड़ माजरा में मंगलवार को जगतगुरु ब्रह्मानंद जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पंडाल विविध व्यवस्थाओं के साथ सजा दिया गया है।

सोमवार को डीसी अपराजिता और एसपी उपासना ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का सघन निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से लेकर जन-सुविधाओं तक की अंतिम समीक्षा की।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए पंडाल को 6 सेक्टरों में बांटा गया है। मुख्य मंच के अलावा संत-महात्माओं और सांस्कृतिक कलाकारों के लिए पृथक मंच तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर प्रेस गैलरी, मीडिया प्लेटफॉर्म और एक आकर्षक प्रदर्शनी क्षेत्र भी विकसित किया गया है। इस निरीक्षण के दौरान एडीसी सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार तथा कलायत एसडीएम अजय हुड्डा मौजूद रहे।

सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा यज्ञ

समारोह स्थल पर 108 हवन कुंड बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से सामूहिक हवन यज्ञ प्रारंभ होगा। हजारों श्रद्धालु इन कुंडों में आहुति के माध्यम से जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

डीसी अपराजिता ने बताया कि मंच, पार्किंग, भोजन, पीने के पानी, भंडारे और विभिन्न सेक्टरों के लिए अलग-अलग ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थान चिह्नित किए गए हैं तथा मार्गों पर उचित साइन बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारी समय पर मौजूद रहें।



स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती

महंत संजीवानंद सरस्वती ने बताया कि जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती का जन्म 24 दिसंबर 1908 को कुरुक्षेत्र के समीप ग्राम चुहड़ माजरा में रोड़ क्षत्रिय वंश में हुआ। उनकी माता का नाम रामी देवी और पिता का नाम चौधरी बदामा राम था। बचपन का नाम छोटा राम था। संपूर्ण परिवार धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ था, जिसका गहरा प्रभाव स्वामीजी के संस्कारों और जीवन दृष्टि पर पड़ा।


महज 9 वर्ष की आयु में माता का और 11 वर्ष की उम्र में पिता का देहांत होने के बाद उनके भीतर वैराग्य की भावना प्रबल हुई। उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और मानव कल्याण को समर्पित किया।

चुहड़ माजरा में समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसपी-डीसी।

चुहड़ माजरा में समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसपी-डीसी।

चुहड़ माजरा में समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसपी-डीसी।

चुहड़ माजरा में समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसपी-डीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed