फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jaat aandolan, yaspal mallik, bhagal protest end, road jaam, kaithal

गांव भागल का धरना खत्म, देवबन में जारी रहेगा धरना,

Wed, 22 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 22 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
jaat aandolan, yaspal mallik, bhagal protest end, road jaam, kaithal
यशपाल मलिक पहुंचे कैथल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कैथल में गांव भागल में दिए जा रहे धरने को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। अब गांव देवबन कैंची चौक पर दिया जा रहा धरना जारी रहेगा। इसमें भी 100 लोग ही हर रोज भाग लेंगे। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के कैथल पहुंचने के दौरान ये फैसला लिया गया। देवबन कैंची चौक पर दिया गया धरना 53वें दिन भी जारी रहा। यहां यशपाल मलिक के कार्यक्रम के चलते कैथल-पानीपत व कैथल-जींद मार्ग पर जाम लगा रहा। जिस कारण प्रशासन को इन शहरों से आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को कैंची चौक के धरने की अध्यक्षता दलिया राम बालू ने किया। मंच का संचालन सोनू बागड़ व राजा राम कसान ने किया। बुधवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक धरने को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर हजारों की संख्या में जाट समाज के लोग मौजूद रहे। मलिक के पहुंचने पर रामस्वरुप सरपंच देवबन व समिति की जिला कमेटी ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। मलिक ने बताया कि सरकार के साथ आरक्षण संबंधी मांगों को लेकर हरियाणा भवन दिल्ली में हुआ समझौता समाज और आंदोलनकारियों के एकता का परिणाम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि आरक्षण अवश्य मिलेगा। यह धरने सरकार को डराने के लिए नहीं लोगों के केसों की पैरवी व सहायता के लिए चलेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर के बारे में अब पता चला कि यह खेती ही नहीं बल्कि दिल्ली को घेरने में भी काम आ सकता है।
विज्ञापन


तीन घंटे लगा रहा जाम, रूट किये डायवर्ट
धरनास्थल पर जाट समाज के लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कैथल-जींद व कैथल-पानीपत मार्ग पर जाम लग गया। जिस कारण करीब तीन घंटे ये रूट बंद रहे। प्रशासन ने कैथल से असंध और जींद जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया और इन दोनों रूटों को डायवर्ट कर दिया। इस मौके पर समिति के जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय जागलान, संयोजक बलवान सिंह कोटड़ा, प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल, मा. अजमेर सिंह हरसौला, जोगिराम मलिक, मियां सिंह पूर्व सरपंच जाजनपूर व सुभाष ने फूल-मालाओं से व जिले भर के आंदोलनकारियों की ओर से मलिक का स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अशोक बल्हारा, सुरेश मच्छरौली, कुलदीप डबास दिल्ली, मियां सिह, गुरनाम, जोगिद्र सिह कसान, बनी सिह संधू, होशियार गिल, जवाहरमल, कर्मा कसान, होशियार गिल, बलजीत सिह चंदाना, मा बलबीर सिह मटौर, सुबे सिह, महाबीर, गुरुदेव बालू, रामकरण कोटड़ा, बलकार, रणधीर सिह, निर्मला, बलकार, संतरो देवी, अग्रेंजो देवी तारागढ़, सुंदरलाल, रामकला, राजेश, ओमप्रकाश व पूर्व सरपंच जुलानी खेड़ा, कर्ण सिह मलिक सहित जाट समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed