{"_id":"6828ee6139004ab1da0083ff","slug":"it-was-hot-in-the-morning-but-it-did-not-rain-in-the-afternoon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-649333-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह गर्मी, दोपहर बाद छाए बादल पर नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह गर्मी, दोपहर बाद छाए बादल पर नहीं हुई बारिश
Sun, 18 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पल-पल मौसम बदल रहा है। शनिवार को भी सुबह के समय गर्मी रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले एक सप्ताह पहले ही बारिश हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। इससे दिनभर बादलों के चलते छाया बनी रही और हवाओं के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, दिन भी बारिश होने का अनुमान था, लेकिन बारिश नहीं हुई।
इस समय गर्मी की वजह से दोपहर के समय में नारियल पानी की रेहड़ियों पर नारियल की अधिक मांग रहती है।
मौसम में हुए बदलाव के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री व 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी लगातार बढ़ने से पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। ऐसे में 25 मई से नौ तपा की शुरूआत होगी और गर्मी और अधिक सताएगी। हालांकि मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अब गर्मी लगातार बढ़ेगी। संवाद
आगामी 19 मई तक दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। सोमवार तक किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को फायदा होगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक