फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It rained from Thursday to Friday at 8 am

Kaithal News: वीरवार से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश

Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
It rained from Thursday to Friday at 8 am
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप खिली रही शाम तक हल्के बादल छाए रहे। सुबह से ही हल्के बादल छाए रहने से दिन का तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम आमतौर 11 मई तक बदलाव रहेगा। उत्तर पूर्वी हवा के साथ कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 मई की रात्रि के बाद और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 11 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि वीरवार देर रात को भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। सीवन और कलायत में जलभराव से लोग परेशान हो गए थे।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य में कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम गति से हवा चलने व उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश
कैथल 00 एमएम

गुहला 04 एमएम

कलायत 03 एमएम

पूंडरी 00 एमएम

ढांड 00 एमएम

सीवन 16 एमएम

ढांड 00 एमएम
नई तकनीक आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएं ः जांबा

कैथल। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि नई तकनीक आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा तब मिलेगा जब किसानों में जुनून होगा। खेती से दुनिया आगे बढ़ रही है। कृषि के माध्यम से किसान खुद के साथ-साथ समाज और देश को मजबूत बना सकता है। कुशल, समृद्ध एवं नया भारत बनाने का सपना साकार होगा। इसलिए किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं।

विधायक सतपाल जांबा ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कृषि-तकनीकी प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में भाग लेने उपरांत बताया कि किसानों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने सांसद नवीन जिंदल के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे-ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कृषि के बारे में अहम जानकारी प्राप्त होती है और वह परंपरागत कृषि को छोड़कर प्राकृतिक खेती की तरफ अपना रूख कर सकें।


उन्होंने किसान मेले का भ्रमण किया और मेले में आए किसानों से बातचीत की। साथ ही किसानों द्वारा अलग तरीके से की जा रही खेती के तौर-तरीकों को समझा। उन्होंने लीक से हटकर कृषि क्षेत्र में काम कर रहे किसानों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed