{"_id":"6a188c2b77c0f2229509cc04","slug":"it-is-shameful-to-call-the-youth-cockroaches-jagmag-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149974-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को कॉकरोच कहना शर्मनाक : जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को कॉकरोच कहना शर्मनाक : जगमग
विज्ञापन
जिला कार्यालय में बैठक के दौरान आप नेता। स्वयं
कैथल। आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक कैथल जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने की। बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली के लिए आप नेताओं ने जमकर निशाना साधा।
जगमग मटौर ने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से युवाओं को कॉकरोच कहना शर्मनाक और युवाओं का अपमान है। आम आदमी पार्टी युवाओं के सम्मान के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों लोगों के वोट काटने की तैयारी लोकतंत्र पर हमला है। यदि ये वोटर भारतीय नहीं थे तो अब तक देश का गृह मंत्रालय क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। जगमग मटौर ने कैथल में एलिवेटिड ट्रैक के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को घेरते हुए कहा कि भाजपा नेता इस मामले में दोगली नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।